Next Story
Newszop

LIVE: 10 दिन में 1,82,746 तीर्थयात्रियों ने दिए बाबा बर्फानी के दर्शन

Send Push

image

Latest News Today Live Updates in Hindi : अमरनाथ यात्रा के पहले 10 दिनों में 1,82,746 श्रद्धालुओं ने अमरनाथ गुफा मंदिर में बाबा बर्फानी के दर्शन किए। पल पल की जानकारी...

-आईपीएस अधिकारी सोनाली मिश्रा आरपीएफ की महानिदेशक होंगी। वह 31 जुलाई को रिटायर हो रही मनोज यादव की जगह यह जिम्मेदारी संभालेंगी।

-इसरो के अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर 18 दिन बिताने के बाद 15 जुलाई को पृथ्वी पर लौट रहे हैं। वह 26 जून को कमांडर पैगी व्हिटसन, स्लावोज उज्नान्स्की-विस्नीव्स्की और टिबोर कापू के साथ अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचे थे।

दक्षिण कश्मीर हिमालय क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध अमरनाथ गुफा मंदिर में 19,000 से अधिक तीर्थयात्रियों ने शिवलिंग के दर्शन किए। तीन जुलाई को यात्रा शुरू होने के बाद से अब तक 1,82,746 यात्री बाबा बर्फानी दर्शन कर चुके हैं।
Loving Newspoint? Download the app now