चंडीगढ़: मानसून की विदाई हो चुकी है, लेकिन बारिश का मूड अभी भी बना हुआ है। पंजाब सहित देश के कई राज्यों में छिटपुट बारिश का सिलसिला जारी है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने फिर से चेतावनी दी है कि अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्रों की वजह से भारी बारिश और गरज-चमक वाले तूफान आ सकते हैं।
दक्षिण भारत में बारिश का रेड अलर्टमौसम विभाग की मानें तो अगले 4 से 5 दिनों तक महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में गरज के साथ तेज बारिश होगी। IMD ने केरल और तमिलनाडु के लिए 22 अक्टूबर को रेड अलर्ट जारी किया था। वहीं 23 अक्टूबर को तटीय कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में भारी से बहुत भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विशेषज्ञ बता रहे हैं कि इस साल मानसून खत्म होने के बावजूद अरब सागर और बंगाल की खाड़ी की सक्रिय प्रणालियां दक्षिण और उत्तर-पश्चिमी भारत में फिर से नमी ला रही हैं।
पंजाब-चंडीगढ़ में साफ मौसम, लेकिन गर्मी बरकरारपंजाब और चंडीगढ़ में मौसम फिलहाल साफ रहेगा। तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा और दिन में गर्मी सताएगी। रात में हल्की ठंडक जरूर महसूस होगी। मौसम विभाग का कहना है कि अगले हफ्ते के अंत तक वेस्ट्रन डिस्टर्बेंस सक्रिय हो सकता है, जिससे तापमान गिरेगा और ठंड बढ़ेगी।
हिमाचल में बर्फबारी, पंजाब पर असरहिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति और मनाली के ऊंचे इलाकों में ताजा बर्फबारी हुई है। इससे न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। इसका असर पंजाब के मौसम पर भी पड़ेगा। बर्फबारी से मनाली और लाहौल-स्पीति में पर्यटन कारोबारियों के चेहरे खिल उठे हैं। उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही सैलानियों की भीड़ बढ़ेगी।
You may also like

आसमान में एयर शो...जमीन पर सेना का करतब, कुछ ऐसा होगा एकता दिवस समारोह, दिखाई देगी मिनी 26 जनवरी जैसी परेड की झलक

बिहार चुनाव में अखिलेश यादव की महिला ब्रिगेड! तीन लेडी सांसदों को बनाया स्टार प्रचारक, लेकिन नहीं हैं दोनों चाचा के नाम

वो रहस्यमय शख़्स कौन है, जिसे बताया जा रहा है 14 अरब डॉलर के क्रिप्टो घोटाले का मास्टरमाइंड

जंग की हिम्मत नहीं... असीम मुनीर क्यों दे रहे भारत को परमाणु की गीदड़भभकी, पाकिस्तानी एक्सपर्ट ने खोली पोल

विराट-रोहित के बाद केन विलियमसन के रिटायरमेंट के दिन भी नजदीक? 2027 वर्ल्ड कप का क्या है प्लान





