सोनीपत, 25 जुलाई (Udaipur Kiran) । हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को सोनीपत
पहुंच कर अपने ओएसडी वीरेंद्र बढ़खालसा के भतीजे एवं जयदेव दहिया के सुपुत्र प्रीत
दहिया (आयु 22 वर्ष) के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया।
प्रीत दहिया का निधन एक सड़क
दुर्घटना में हुआ। उनके परिवार के साथ साथ समूचे क्षेत्र के लिए अत्यंत पीड़ादायक क्षति
है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शोक-संतप्त परिवार से भेंट
कर उन्हें सांत्वना दी तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस अपार दुःख
को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रीत एक
होनहार, विनम्र और अनुशासित युवा थे, जिनकी असमय विदाई समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति
है।
मुख्यमंत्री के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली, राई
से विधायक कृष्णा गहलावत, सोनीपत से विधायक निखिल मदान, खरखौदा से विधायक पवन खरखौदा,
गन्नौर से विधायक देवेंद्र कादियान, सोनीपत नगर निगम के महापौर राजीव जैन, भाजपा जिला
अध्यक्ष अशोक भारद्वाज, गोहाना जिलाध्यक्ष बिजेंद्र मलिक, जिला महामंत्री नीरज कुमार
ठरु, पुलिस आयुक्त ममता सिंह, उपायुक्त सुशील सारवान आदि मौजूद रहे और उन्होंने भी
अपने-अपने स्तर पर शोक संवेदनाएं प्रकट कीं।
—————
(Udaipur Kiran) शर्मा परवाना
You may also like
अमेरिका और यूरोपीय संघ के बीच हुआ व्यापक टैरिफ समझौता, व्यापार युद्ध टला
सीरिया में असद के पतन के बाद पहली बार संसदीय चुनाव, सितंबर में होंगे मतदान
स्कूल सभा के लिए आज के समाचार: राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय और खेल की प्रमुख खबरें
वाराणसी में अवैध गतिविधियों पर सख्ती: एसओजी-2 का गठन, एसओजी-1 को नई जिम्मेदारी
हड्डी टूटने के बावजूद बैटिंग करके बचाया मैच, अब ऋषभ पंत सीरीज से बाहर, BCCI ने इस खिलाड़ी की कराई टीम इंडिया में एंट्री