रांची, 12 अगस्त (Udaipur Kiran) । झारखंड की राजधानी रांची के तुपुदाना में मंगलवार को श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की वार्षिक बैठक संपन्न हुई, जिसमें इस वर्ष के दुर्गोत्सव को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। सर्वसम्मति से मोहित नाथ शाहदेव को समिति का अध्यक्ष चुना गया।
वार्षिक बैठक में समिति का पुनर्गठन किया गया। मुख्य संरक्षक के रूप में खिजरी विधायक राजेश कच्छप, संरक्षक के रूप में सतीश पंडा, राजेश साहु, अनिल बंसल, निर्मला गाड़ी, नीरज कुमार लाल और कृष्ण प्रजापति को शामिल किया गया है।
समिति का अध्यक्ष मोहित नाथ शाहदेव को बनाया गया है। उपाध्यक्ष के रूप में अंकित सिंह चुने गए हैं। कर्ण नाथ शाहदेव महासचिव और जयंत नाथ शाहदेव सचिव बनाए गए हैं। सुमन मंडल महामंत्री, संतोष प्रजापति कोषाध्यक्ष और रोशन प्रजापति सह-कोषाध्यक्ष के पद पर नियुक्त हुए हैं। पूजा प्रभारी भोला राम और सोनू दुबे, जगराता प्रभारी विवेक शाहदेव और अनिल बंसल बनाए गए हैं।
इन सबके अलावा विसर्जन प्रभारी विक्रमजीत शाहदेव और अनूप सिंह तथा भोग प्रभारी के रूप में अभिषेक सिंह और मंटू साहू नियुक्त किए गए हैं। विधिक सलाहकार की जिम्मेदारी समावेश भंजदेव के पास है। मेला व्यवस्थापक पिरवा कच्छप, छोटू तिर्की, राजेश वर्मा, विनीत साहू, शुभम कच्छप और अजय रजक हैं। इस समिति के माध्यम से इस बार का दुर्गा पूजा महोत्सव सफल बनाने का संकल्प लिया गया है।
—————
(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar
You may also like
रायपुर एम्स में 15 से 17 अगस्त तक ईएनटी एवं हेड-एंड-नेक सर्जरी कॉन्फ्रेंस का आयोजन
लोहाघाट में आवारा गोवंश पकड़कर भेजे गए गौ सदन, मालिकों पर होगी कार्रवाई
तमिलनाडु के उप-मुख्यमंत्री ने रजनीकांत की 'कुली' को बताया जनता की पसंदीदा फिल्म
दबंग दलित नेताओं की फौज खड़ी कर रही बिहार कांग्रेस, 19 प्रतिशत वोट साधने का जुगाड़
Video viral: निंबुड़ा निंबुड़ा गाने पर कॉर्पाेरेट ऑफिस में कर्मचारी के ठुमके देख दंग रह गए लोग, कहा हमे भी दिला दो यहा जॉब