रांची, 4 सितंबर (Udaipur Kiran) । राष्ट्रीय युवा शक्ति संगठन स्वर्गीय शिबू सोरेन (दिशोम गुरु) को भारत रत्न दिलाने की मांग को लेकर आगामी पांच सितंबर सुबह 10 बजे से गुरुजी के पैतृक गांव नेमरा (हजारीबाग रोड, बोकारो–रामगढ़ मार्ग) से पैदल मार्च शुरू हाेगा। यह जानकारी संगठन के कोषाध्यक्ष सावन लिंडा ने गुरुवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
उन्होंने बताया कि तीन दिनों तक चलने वाला मार्च पांच, छह और सात सितंबर तक चलेगी। पैदल मार्च सात सितम्बर को रांची स्थित राजभवन पहुंचेगा और राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा जाएगा। यात्रा की अगुवाई राष्ट्रीय युवा शक्ति के केंद्रीय अध्यक्ष उत्तम यादव करेंगे।
इसमें सैकड़ों पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समाज के विभिन्न वर्गों के लोग शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने झारखंड में समाज सुधार, पर्यावरण संरक्षण और नशा मुक्ति जैसे ऐतिहासिक कार्यों किया और आमजनों को सम्मान दिलाने में आवाज बुलंद करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इसलिए गुरूजी को भारत रत्न सम्मान मिलना चाहिए।
—————
(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar
You may also like
मां ने ही` उजाड़ दिया बेटी का घर दामाद संग हनीमून मनाकर हो गई प्रेग्नेंट तलाक करवा जमाई राजा से कर ली शादी
नसीब अपना अपना` की खड़ी चोटी वाली चंदू अब बन गई हैं हुस्न परी तस्वीर देख कहेंगे सनी लियोनी की जुड़वा
दुनिया का सबसे छोटा देश: प्रिंसिपैलिटी ऑफ सीलैंड
ये चमत्कारी ड्रिंक्स` मोटापे को कर देंगे नो-दो-ग्यारह, जरूर पढ़े और शेयर करे
ब्रेस्ट साइज़ चुटकियों` में बड़ा देगी प्याज की ये अनोखी ड्रिंक जाने इसे बनाने का तरीका