रांची, 14 जुलाई (Udaipur Kiran) । राजधानी रांची के पहाड़ी मंदिर सहित सभी शिवालयों में सावन की पहली सोमवारी को लेकर सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी हुई है। पहाड़ी मंदिर में रविवार देर रात नामकुम के स्वर्णरेखा से जल लेकर तड़के सुबह से ही भक्त भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर रहे हैं।
वहीं दूसरी ओर चुटिया के सुरेश्वर धाम, कोकर के शिव मंदिर, लालपुर, डोरंडा, बरियातू, हिनू, हरमू , थड़पकना सहित अन्य शिवालयों में भी सोमवार सुबह से ही भीड़ लगी हुई है। सभी भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सुख समृद्धि मांग रहे हैं। हर हर महादेव, ओम नमः शिवाय, हर हर शंभू के जयकारे से पूरा वातावरण शिवमय हो गया है।
पहाड़ी मंदिर में सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस कतार वध होकर लोगों को जलाभिषेक करवा रहे हैं।
इसके अलावा हिंदू संगठन के कार्यकर्ता भी भक्तों का सहयोग कर रहे हैं।
सुखदेव नगर थाना प्रभारी, कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय लगातार सुरक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
पंडित राजेन्द्र पांडेय ने बताया कि सोमवार का व्रत करने से भक्तों की हर मनोकामना पूर्ण होती है।
—————
(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे
You may also like
भारतीय ऑटोमोटिव इंडस्ट्री ने 2025 की दूसरी तिमाही में 1.3 अरब डॉलर के सौदे किए : रिपोर्ट
'चक्रासन' से 'वृक्षासन' तक, बच्चों की लंबाई के लिए 5 योगासन
बेगूसराय में दिनदहाड़े फायरिंग: बदमाशों ने तीन युवकों को मारी गोली, एक की मौत, दो घायल
राज्यसभा में शतक से एक कदम दूर BJP... जानिए ऊपरी सदन का पूरा गणित
तलाक के केस में कोर्ट गई महिला, इधर चोरों ने कर दिया घर साफ, जानिए क्यों है पति पर शक