रांची, 3 सितंबर (Udaipur Kiran) ।झारखंड में पिछले 24 घंटों के दौरान सबसे अधिक बारिश पलामू जिले के जपला में 78.4 मिमी रिकॉर्ड की गई।
इस दौरान रांची में 7.4 मिमी बारिश दर्ज की गई।
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्पष्ट रूप से चिन्हित निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है।
अगले 24 घंटों के दौरान इसके ओडिशा होते हुए पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है। इसके चलते चार और पांच सितंबर को राज्य के कई इलाकों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।
बुधवार को रांची और आसपास के इलाकों में बादल छाया रहा और कहीं – कहीं हल्की बूंदाबन्दी भी दर्ज की गई।
रांची में अधिकतम तापमान 24 डिग्री, जमशेदपुर में 29 डिग्री, डालटेनगंज में 30, बोकारो और चाईबासा में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
—————
(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak
You may also like
पीकेएल-12: पुनेरी पल्टन की जीत की हैट्रिक, बंगाल वॉरियर्स को पहली हार
बिग बॉस की हसीना ने पार की सारी हदें! Aditi Mistry का ये वीडियो देखकर थम जाएंगी सांसें
लौंग के उपाय: धन और समृद्धि के लिए वास्तु शास्त्र के रहस्य
(अपडेट) डीएमएफ घोटाले में ईडी की छत्तीसगढ़ के रायपुर, दुर्ग-भिलाई, बिलासपुर और राजिम समेत 18 ठिकानों पर छापेमारी
लोकसेवा आयोग : औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्य का परिणाम घोषित