ये दुनिया एक रंगमंच है, सभी पुरुष-स्त्रियाँ महज किरदार हैं, उनको आना-जाना होता है और एक व्यक्ति अपने जीवन में कई किरदार निभाता है.- विलियम शेक्सपियर
अंग्रेजी के विश्वविख्यात नाटककार और कवि विलियम शेक्सपियर का 23 अप्रैल 1616 को निधन हो गया. उन्हें इंग्लैंड का राष्ट्रीय कवि भी कहा जाता है. शेक्सपियर की सैकड़ों पंक्तियां दुनिया के एक बड़े हिस्से में जीवन के विभिन्न आयामों को प्रकट करने के लिए मुहावरे की तरह इस्तेमाल की जाती हैं. उनके विस्तृत लेखन में 39 नाटक , 154 सॉनेट्स , तीन लंबी कथात्मक कविताएँ और कुछ अन्य छंद शामिल हैं. विलियम शेक्सपियर का जन्म 1564 को हुआ था. 46 साल की उम्र में जब वे ख्याति के शिखर पर थे, लंदन छोड़ कर स्ट्रेटफर्ड-ऑन-एवॅन चले गए जहां 52 वर्ष की आयु में इस महान नाटककार का निधन हो गया.शेक्सपियर ने कहा था- नर्क खाली है और सभी शैतानों यहाँ हैं.
अन्य अहम घटनाएं:
1990 – नामीबिया सं.रा. संघ का 160वां सदस्य बना.
1996 – चेचेन्या के अलगाववादी नेता दुदायेव का हवाई हमले में निधन.
1999 – उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) की स्थापना के लिए 50 वर्ष पूरे होने पर वांशिगटन में तीन दिवसीय शिखर सम्मेलन का शुभारम्भ.
2002 – पेइचिंग में भारत तथा चीन के बीच सीमापार आतंकवाद पर वार्ता.
2003 – कुर्द और अरब विवाद को निपटाने के लिए आयोग गठित करने का निर्णय.
2007 – रूस के पूर्व राष्ट्रपति बोरिस निकोलाइएविच ऐल्तसिन का निधन.
2008 – क्षेत्रीय अनुसंधान और विश्लेषण केन्द्र,लखनऊ को केन्द्र सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग ने मान्यता दी.
-इंडियन फरमर्स फर्टिलाइजर (इफ्को) और मिस्र की सेन्ट्रल एग्रीकल्चर व कोआपरेटिव यूनियन (कांकू) ने सहकारिता के क्षेत्र में नई परियोजनाओं के लिए एक समझौता किया.
-अमेरिकी कांग्रेस ने म्यांमार की लोकतंत्र समर्थक नेता आंग सांग सूकी को शीर्ष नागरिक सम्मान अमेरिकी कांग्रेस स्वर्णपदक से सम्मानित करने की घोषणा की.
जन्म
1858 – पंडिता रमाबाई – प्रख्यात भारतीय विदुषी महिला और समाज सुधारक.
1873 – विट्ठल रामजी शिंदे – महाराष्ट्र के प्रसिद्ध और बड़े समाज सुधारकों में से एक थे.
1889 – जी.पी. श्रीवास्तव – हिन्दी साहित्यकार थे.
1893 – ज्ञानेन्द्रनाथ मुखर्जी – भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिकों में से एक थे.
1913 – धनंजय कीर – डॉ. भीमराव आम्बेडकर की जीवनी लिखने वाले साहित्यकार थे.
1915 – जगन्नाथ कौशल – भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के राजनेता थे.
1927 – अन्नपूर्णा देवी – सुरबहार वाद्ययंत्र बजाने वाली एकमात्र महिला उस्ताद हैं.
1927 – विल्फ़्रेड डिसूजा – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ,जो गोवा के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे.
1935 – कक्कानादन – भारतीय लेखक,उपन्यासकार व कथाकार थे.
1954 – राजेन्द्र आर्लेकर – हिमाचल प्रदेश के नवनियुक्त राज्यपाल हैं.
निधन
1926 – माधवराव सप्रे – राष्ट्रभाषा हिन्दी के उन्नायक,प्रखर चिंतक,स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और समाजसेवी.
1973 – धीरेन्द्र वर्मा – हिन्दी और ब्रजभाषा के प्रसिद्ध कवि और लेखक.
1992 – सत्यजित राय- निर्देशक,कहानीकार,साहित्यकार.
2013 – शमशाद बेगम – हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध पार्श्वगायिका.
2020 – उषा गांगुली – प्रसिद्ध भारतीय रंगमंच की अभिनेत्री और निर्देशक थीं.
महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
विश्व पुस्तक एवं कॉपीराइट दिवस
—————
पाश
You may also like
झारखंड की मतदाता सूची में सुधार के लिए एक भी अपील नहीं है लंबित
सिर्फ एक निम्बू और लॉन्ग से कीजिये ऐसा उपाय दुश्मन भी देख कर घबराये ι
निजी स्कूलों की मनमानी पर लगेगी लगाम: एसोसिएशन
99 हजार 999 रुपए अनजान लिंक पर क्लिक करते ही उड़ गए
'अग्नि सुरक्षा सप्ताह' मनाएगा केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय, 25 अप्रैल तक चलेगा अभियान