हुगली, 01 नवंबर (Udaipur Kiran) . जिले के वैद्यबाटी के जोड़ासुतल्ला में शुक्रवार रात Indian जनता पार्टी के कार्यालय में तोड़फोड़ से गुस्साए भाजपा कार्यकर्ताओं ने Saturday शाम पार्टी कार्यालय के सामने पथावरोध कर दिया. इस कारण सड़क के दोनों और वाहनों की लंबी कतारें लग गई. भाजपा कार्यकर्ताओं का यह पथावरोध तकरीबन एक घंटे तक चला. बाद में पुलिस की ओर से आरोपितों की गिरफ्तारी का आश्वासन मिलने के बाद भाजपा कार्यकर्ता सड़क से हटे.
प्रदेश भाजपा नेता किशन साव ने बताया कि रात के अंधेरे में हमलावरों ने भाजपा कार्यालय का दरवाजा तोड़ दिया जिससे स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी गुस्सा है. आज पुलिस से आश्वासन मिलने के बाद भाजपा कार्यकर्ता सड़क से हटे हैं. यदि आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो भाजपा बड़ा आंदोलन करेगी. भाजपा नेता ने आशंका व्यक्त की विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा कार्यकर्ताओं को डराने के लिए इस घटना को अंजाम दिया गया है. लेकिन ऐसी घटनाओं से भाजपा के सैनिक डरने वाले नहीं हैं.
—————
(Udaipur Kiran) / धनंजय पाण्डेय
You may also like

महिला वर्ल्ड कप फ़ाइनल: दक्षिण अफ्रीका के 100 रन पूरे, लॉरा वुल्फ़ार्ट ने लगाई फिफ्टी

सीएमएस-03 का सफल प्रक्षेपण भारत की आत्मनिर्भरता और अत्याधुनिक नवाचार का उदाहरण : राजनाथ सिंह

प्रेमिका के साथ रंगरलिया मना रहे CO को पत्नी ने रंगे हाथ पकड़ा, छत से कूदकर भागे साहब!

जया बच्चन का फिल्मी करियर: अमिताभ बच्चन से पहले की शुरुआत

महिलाओं के लिए न्याय व्यवस्था में विश्वास जरूरी: CJI सूर्यकांत का संदेश




