जम्मू, 29 जुलाई (Udaipur Kiran) । अमरनाथ यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों का 27वाँ जत्था आज सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच जम्मू से कश्मीर घाटी के लिए रवाना हुआ। भगवती नगर यात्री निवास आधार शिविर से 61 वाहनों के काफिले में कुल 1,490 तीर्थयात्री रवाना हुए।
इस जत्थे में 1,262 पुरुष, 186 महिलाएँ और 42 साधु-साध्वियाँ शामिल हैं। कुल 327 तीर्थयात्री बालटाल आधार शिविर के लिए रवाना हुए जबकि 1,163 तीर्थयात्री पहलगाम आधार शिविर के लिए रवाना हुए। इन शिविरों से तीर्थयात्री पवित्र अमरनाथ गुफा की अपनी यात्रा जारी रखेंगे। सुचारू और सुरक्षित यात्रा के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
(Udaipur Kiran) / बलवान सिंह
You may also like
मुर्गी की चतुराई से मुर्गा हुआ आजाद, देखें दिल छू लेने वाला वीडियो
जिसे मां की तरहˈ माना उसी गीता चाची से दिल लगा बैठा तो उसे क्यों मारा? ये कहानी सुनाते हुए रोने लगा भतीजा
आज का कुंभ राशिफल, 30 जुलाई 2025 : व्यापार में होंगे बदलाव, संतान से मिलेगा कोई शुभ समाचार
मॉर्निंग की ताजा खबर, 30 जुलाई: ... ऑपरेशन महादेव से पहलगाम का बदला, दुश्मनों के लिए आ रहा 'प्रलय', मशहूर अर्थशास्त्री मेघनाद देसाई का निधन, पढ़ें हर बड़े अपडेट्स
मुगलो को पानी पीˈ पीकर कोसने वालो भारत में मुगलों ने दीं ये 8 स्वादिष्ट चीजें जिन्हें आज भी शौक से खाते हैं लोग