बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार एक बार फिर वकील के अवतार में कोर्ट रूम में दस्तक देने के लिए तैयार हैं। हिट फ्रेंचाइज़ी की अगली कड़ी ‘जली एलएलबी 3’ में वह अपने फैंस को दमदार बहस, चुटीले संवाद और भरपूर मनोरंजन का नया पैकेज देने वाले हैं। ‘जॉली एलएलबी 2’ में अपने इंटेंस और मस्तीभरे अभिनय से दर्शकों का दिल जीत चुके अक्षय ने यह साबित किया है कि कोर्ट रूम ड्रामा उनके लिए नैचुरल ज़ोन है। चाहे गंभीर बहस का तीखापन हो या सही समय पर किया गया हल्का-फुल्का मज़ाक, अक्षय के पास वह खास अंदाज़ है जो उन्हें बाकी कलाकारों से अलग बनाता है।
इस बार ‘जॉली एलएलबी 3’ में हंसी और ड्रामा का तड़का पहले से भी ज्यादा जोरदार होने वाला है। टीज़र के रिलीज होते ही दर्शकों और फिल्म इंडस्ट्री से इसे शानदार प्रतिक्रिया मिली है। कहानी में फिर से मिलेगा हास्य का मज़ा, इमोशन की गहराई और सोचने पर मजबूर करने वाले पल। सबसे खास बात, इस बार कोर्ट में होगा ‘जॉली बनाम जॉली’, क्योंकि अक्षय कुमार के साथ अरशद वारसी भी अपने मशहूर किरदार में वापसी कर रहे हैं। इनके साथ सौरभ शुक्ला भी नज़र आएंगे, जिन्हें इस फिल्म की रूह कहा जाता है।
फिल्म का लेखन और निर्देशन सुभाष कपूर ने किया है, जबकि इसे आलोक जैन और अजीत अंधारे ने प्रोड्यूस किया है। मेकर्स का कहना है कि इस बार दांव पहले से कहीं ऊंचा होगा, कहानी में ह्यूमर और सामाजिक संदेश, दोनों का दमदार मेल देखने को मिलेगा। दर्शकों के लिए इंतज़ार अब ज़्यादा लंबा नहीं है, क्योंकि ‘जॉली एलएलबी 3’ 19 सितंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है।
————–
(Udaipur Kiran) / लोकेश चंद्र दुबे
You may also like
50 वर्ष से अधिक उम्र वाले इस पोस्ट कोˈ सावधानी पूर्वक पढें क्योंकि यह उनके आने वाले जीवन के लिए अत्यंत ही महत्वपूर्ण है
30mm की पथरी हो या गांठ हो बरसों पुरानीˈ ये देसी साग कर देगा जड़ से साफ। डॉक्टर भी रह गए हैरान
भारत का 79वां स्वतंत्रता दिवस आज, लाल किले से पीएम मोदी का संबोधन
3 हफ्ते तक रोज़ रगड़ता रहा 79 रूपए कीˈ 'फेयर एंड हैंडस' गोरा नहीं हुआ तो 'इमामी' पर ठोक दिया ₹15 लाख का जुर्माना
मामी ने चलाया भांजे के साथ चक्कर, बिस्तर पर इस हालत में पति ने पकड़ा, फिर किया कांड..