रांची, 23 जुलाई (Udaipur Kiran) । रांची केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन 28 जुलाई को झारखंड के राजधानी रांची आ रहे हैं। वे यहां समीक्षा बैठक करेंगे, जिसमें मुख्य सचिव अलका तिवारी, गृह सचिव वंदना दादेल और पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता खास तौर पर शामिल रहेंगे। समीक्षा बैठक में न्यू क्रिमनल लॉ, पुलिस आधुनिकीकरण, साइबर क्राइम, नारकोटिक्स, वामपंथ उग्रवाद, काउंटर टेररिज्म, बंदी प्रबंधन, आपदा प्रबंधन सहित अन्य विषयों पर समीक्षा की जाएगी।
इसके अलावा फोरेंसिक लैब, संगठित अपराध पर भी चर्चा होगी। केंद्रीय गृह सचिव राज्य में रहने वाले विदेशी नागरिकों और दुश्मन संपत्ति पर भी चर्चा करेंगे।
गृह विभाग और पुलिस मुख्यालय द्वारा केंद्रीय गृह सचिव की बैठक को लेकर आवश्यक तैयारी की जा रही है।
—————
(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे
You may also like
अंशुल कंबोज को टीम इंडिया में जगह मिलने पर उनके पापा ने उनसे सिर्फ़ ये पूछा
बॉल जाने तो दे यार, यशस्वी जायसवाल ने जमकर साई सुदर्शन को फटकार, मैदान पर बड़ा कांड होने से बच गया
अब गाड़ी खरीदने की जरूरत नहीं केवल इतने रुपए देकर मजे से चलाए अपनी मनपसंद कार
आखिर अब कहा रह.... अभिमन्यु ईश्वरन पूछ रहे होंगे खुद से ये सवाल, एक बार फिर टूटा दिल
मिल रहे हैं ये 5 संकेत तो समझ जाइए आपका बच्चा है जीनियस, डॉक्टर ने बताया कैसे करें पहचानˏ