Top News
Next Story
Newszop

Kuwari Ladki Karwa Chauth Vidhi: कुंवारी लड़कियां करवा चौथ का व्रत कैसे रखें, यहां नोट करें इसकी पूरी विधि

Send Push

Kuwari Ladki Karwa Chauth Vidhi:करवा चौथ का व्रत सुहागिन स्त्रियां अपने पति की दीर्घायु के लिए रखती हैं। ये व्रत कार्तिक महीने में रखा जाता है। इस साल करवा चौथ का व्रत 20 अक्तूबर 2024 को रविवार के दिन रखा जाएगा। ऐसा माना जाता है कि जो भी विवाहित महिलाएं करवा चौथ के व्रत का विधिवत पालन करती हैं उनके वैवाहिक जीवन में मधुरता आती है और उनका संबंध अच्छा होता है। करवा चौथ का व्रत केवल सुहागिन स्त्रियां ही नहीं रखती हैं, बल्कि कुंवारी कन्या भी करवा चौथ का व्रत रख सकती हैं। कुंवारी लड़कियां मनचाहे वर के लिए करवा चौथ का व्रत रखती हैं। ऐसे में आइए जानें कुंवारी कन्या के लिए करवा चौथ व्रत की विधि।



Kuwari Ladki Karwa Chauth Vidhi (कुंवारी लड़कियां कैसे करें करवा चौथ व्रत)
  • कुंवारी लड़कियां सुबह स्नान के बाद व्रत का संकल्प लें।
  • सुहागिन स्त्रियां इस व्रत को निर्जला रखती हैं पर कुंवारी कन्या इस व्रत में फल और जल का सेवन कर सकती हैं।
  • करवा चौथ व्रत के दिन कुंवारी लड़कियां अपने हाथों में मेहंदी जरूर लगाएं।
  • इस दिन कुंवारी लड़कियां भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करें और कथा का पाठ करें।
  • कुंवारी कन्याओं को चंद्रमा की जगह तारों को अर्घ्य देकर पूरा करना चाहिए।
  • तारों के देखने के लिए कुंवारी लड़कियों को छलनी का प्रयोग नहीं करना चाहिए।
  • इसके साथ ही इस दिन सुहागिनों को ही सुहाग का सामान दें कुंवारी कन्याओं को ना दें।
  • कुंवारी कन्या व्रत खोलने के लिए जल से भरे गिलास का प्रयोग करें।



Karwa Chauth Vrat Significance (करवा चौथ व्रत का महत्व)
करवा चौथ के व्रत का सुहागिन और कुंवारी दोनों के लिए बहुत शुभ माना जाता है। इस व्रत को रखने से घर परिवार में सुख, समृद्धि आती है और पति को लंबी आयु का वरदान मिलता है। कुंवारी कन्या अपने होने वाले पति या मनचाहे वर के लिए इस व्रत को रखती हैं। इस व्रत के पुण्य फल से कुंवारी लड़कियों को उनका मनचाहा वर मिलता है। करवा चौथ का व्रत रखने से पति- पत्नि के बीच में प्रेम बढ़ाता है। इस दिन चांद की पूजा करने से पति को दीर्घायु की प्राप्ति होती है।




Karwa Chauth Moon Rise Time 2024 (करवा चौथ 2024 चंद्रोदय समय)
करवा चौथ का व्रत इस साल 20 अक्तूबर 2024 को रखा जाएगा। इस दिन चांद निकलने का समय शाम 7 बजकर 54 मिनट पर होगा। इसके बाद आप चंद्रमा को अर्घ्य दे सकते हैं।





Loving Newspoint? Download the app now