Next Story
Newszop

27 सदस्यों का डेलीगेशन लेकर जापान पहुंची नवाज शरीफ की बेटी मरियम का उड़ा मजाक, जानें क्या है पूरा मामला

Send Push

पाकिस्तान की पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज़ इन दिनों जापान के दौरे पर हैं। मरियम वर्ल्ड एक्सपो-2025 में शामिल होने जापान आई हैं। इस दौरान मरियम ने कई बातें कहीं और जापान के अलग-अलग शहरों का दौरा करके जापानी अधिकारियों से मुलाक़ात की। हालाँकि, इन बातों के अलावा मरियम की चर्चा एक और वजह से हो रही है। वो वजह है उनके साथ एक बड़ा प्रतिनिधिमंडल जापान गया था। इसी वजह से उनका मज़ाक उड़ाया जा रहा है।

मरियम नवाज़ 27 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ जापान पहुँची हैं। जापानी अधिकारी मरियम के साथ आए लोगों की संख्या देखकर हैरान रह गए। सूत्रों का कहना है कि पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल को देखकर जापानी हैरान रह गए। दरअसल, आमतौर पर ऐसे कार्यक्रमों में इतना बड़ा प्रतिनिधिमंडल देखने को नहीं मिलता। ऐसे में जापानी इससे हैरान हैं।

कई मंत्रियों और अधिकारियों के साथ मरियम

पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज़ ने शनिवार को जापान के शहर ओसाका में आयोजित वर्ल्ड एक्सपो 2025 में हिस्सा लिया। मरियम नवाज़ शरीफ़ के प्रतिनिधिमंडल में वरिष्ठ प्रांतीय मंत्री मरियम औरंगज़ेब, मंत्री आज़मा ज़ाहिद बुखारी, मलिक सोहैब भेरथ, ज़ीशान रफ़ीक, विशेष सहायक सानिया आशिक और अन्य वरिष्ठ सरकारी अधिकारी शामिल हैं।

मरियम नवाज़ जापान के टोक्यो और योकोहामा का दौरा कर रही हैं और पाकिस्तान के पंजाब में जापान जैसा विकास करने की बात कर रही हैं। वहीं दूसरी ओर, सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी उनकी जमकर खिंचाई कर रहे हैं। पाकिस्तानियों ने सोशल मीडिया पर मरियम के बारे में कहा है कि वह कम लोगों के साथ भी इस कार्यक्रम में शामिल हो सकती थीं, लेकिन उन्हें आम लोगों के टैक्स के पैसे उड़ाने में मज़ा आ रहा है।

Loving Newspoint? Download the app now