ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य के अनुसार, वर्ष 2025 में सावन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 14 जुलाई, सोमवार को पड़ रही है। इसके साथ ही इस दिन सावन का पहला सोमवार भी है। सावन का पहला सोमवार कुछ राशियों के लिए बहुत ही शुभ रहेगा। इन राशियों को अपने जीवन में कई प्रकार के लाभ देखने को मिलेंगे। आइए जानते हैं किन राशियों को मिलेगा लाभ?
वृषभ
वृषभ राशि वालों के लिए 14 जुलाई का दिन बेहद शानदार रहने वाला है। इस दिन आपके आत्मविश्वास, आकर्षण और व्यक्तित्व में निखार आएगा। साथ ही आज आपको कार्यों में सफलता मिलेगी। समाज में आपको खूब मान-सम्मान भी मिलेगा। आज का दिन सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेगा। धन, यश और कीर्ति के साथ-साथ रचनात्मक कार्यों में भी प्रगति होगी। आपके आर्थिक निर्णय और निवेश आपको लाभ पहुँचाएँगे। रिश्तों में सुधार आएगा।
मिथुन
मिथुन राशि वालों के नेतृत्व गुण में वृद्धि होगी। साथ ही मान-सम्मान में भी वृद्धि देखने को मिलेगी। रचनात्मकता, नए विचार और संचार कौशल में वृद्धि होगी। करियर, व्यवसाय और निजी जीवन में लाभ की संभावना है। इस दिन मिथुन राशि के लोग महत्वपूर्ण निर्णय लेने और नई परियोजनाओं की शुरुआत करने में भी सफल रहेंगे।
सिंह
सिंह राशि वालों के लिए भी 14 जुलाई का दिन खास रहने वाला है। आपमें ऊर्जा, साहस और आत्मविश्वास बढ़ेगा। साथ ही नेतृत्व क्षमता और स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। रिश्तों में गहराई और सहयोग की भावना रहेगी। सामाजिक और व्यावसायिक क्षेत्रों में आपकी ख्याति बढ़ेगी। साथ ही आपको सफलता भी मिलेगी।
वृश्चिक
वृश्चिक राशि के लोगों को आज कार्यक्षेत्र में उन्नति मिलेगी। साथ ही काम में भी सफलता मिलेगी। आज के दिन आपको टीम लीड का अवसर मिलेगा। ऑफिस में आपको नई ज़िम्मेदारियाँ मिलने की संभावना है। साथ ही आज आपकी तरक्की भी संभव है।
धनु
धनु राशि के लोगों के लिए आज साझेदारी, व्यवसाय और वैवाहिक जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। पारिवारिक जीवन में सुख-समृद्धि मिलेगी। यात्रा, शिक्षा और धार्मिक कार्यों में सफलता मिलेगी। मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी।
You may also like
आईसीसी की आम बैठक में टेस्ट क्रिकेट के भविष्य और टी20 विश्व कप के विस्तार पर चर्चा
विक्की कौशल ने कैंडिड तस्वीरों के साथ कैटरीना कैफ को दी जन्मदिन की बधाई
जम्मू-कश्मीर के हालात बेहतर होने पर सरकार पूर्ण राज्य का दर्जा देने पर करेगी विचार : आरपी सिंह
अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर घोटाला : श्रवण गुप्ता की याचिका पर हाई कोर्ट ने कहा- ऐसा आचरण अपेक्षित नहीं
मारुति ने अर्टिगा के दाम 1.4 फीसदी बढ़ाए, बलेनो 0.5 फीसदी हुई महंगी