रामअवध द्विवेदी (जन्म- 1907, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश; मृत्यु- 19 अक्टूबर, 1971) हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकारों में से एक थे। इन्होंने हिन्दी के साथ-साथ अंग्रेज़ी भाषा में भी उत्कृष्ट ग्रंथ लिखा था। रामअवध द्विवेदी जी ने कई महत्त्वपूर्ण रचनाएँ हिन्दी जगत् को दी थीं।
- वर्ष 1907 में गोरखपुर में जन्में रामअवध जी छिप-छिप कर कविता आदि लिखा करते थे।
- रामअवध द्विवेदी की प्रमुख रचनाएँ निम्नलिखित हैं-
- अविष्कारों की कहानियाँ (1953)
- हमारे भोजन की समस्या (1953)
- हिन्दी साहित्य के विकास की रुपरेखा (1956)
- साहित्य रूप (1960)
- अंग्रेज़ी भाषा और साहित्य
- साहित्य सिद्धान्त (1962)
- साहित्य के उपकरण
- यूनानी नाट्यशास्त्र में ट्रेजड़ी का स्वरूप
- काव्य में प्रतीत विधान
- स्वच्छन्दता वाद का परिवर्ती काव्य चिंतन
- अंग्रेज़ी में लेखन
- रामअवध द्विवेदी जी ने अंग्रेज़ी में भी उत्कृष्ट ग्रन्थ लेखन किया, जैसे-
- 'डायमिक्स ऑफ प्लॉट मेकिंग' (1941)
- 'एनाथालॉजी ऑफ इंग्लिस प्रोज़'
- 'हिन्दी लिटरेचर' (1953)
- 'वन एट प्ले लिटरेरी क्रिटीसिज़्म'
- 'ए क्रिटिकल सर्वे ऑफ हिन्दी लिटरेचर'
- 'नागरी प्रचारिणी सभा' द्वारा हिन्दी उत्थान के लिए अंग्रेज़ी की मासिक पत्रिका 'हिन्दी रिव्यू' का सफल सम्पादन भी रामअवध जी ने किया।
- 19 अक्टूबर, 1971 को रामअवध द्विवेदी जी का निधन हुआ।
You may also like
हरिद्वार प्रशासन की कार्रवाई, अवैध रूप से बनाए गए मजार पर चलाया बुलडोजर
कांग्रेस में जिसकी लाठी, उसकी भैंस : हरियाणा कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल
जनता सिखाएगी दिल्ली सरकार को सबक : बीएल वर्मा
न्यूज़ीलैंड को जीत के लिए 107 रन और भारत को ड्रा के लिए बारिश की जरूरत
पाकिस्तान: कराची के अपार्टमेंट में मिले चार महिलाओं के शव, धारदार हथियार से काटा गया गला