इंटरनेट डेस्क। टीवी के जाने माने अभिनेता आशीष कपूर एक बड़ी परेशानी में घिर गए हैं। उन पर एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाकर मामला दर्ज करवाया है। खबरों के अनुसार, पुलिस ने मामले में अभिनेता आशीष कपूर को गिरफ्तार कर लिया है। 40 साल के जाने-माने एक्टर आशीष कपूर को महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने पुणे से गिरफ्तार किया है।
खबरों के अनुसार, ये मामला राष्ट्रीय राजधानी के सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है। ये रिश्ता क्या कहलाता है सहित कई टीवी शोज में अहम किरदार निभाने वाले आशीष कपूर पर महिला ने कथित तौर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।
महिला ने इस संबंध में पुलिस को जानकारी दी कि आशीष कपूर ने दिल्ली में अपने घर पर अगस्त के दूसरे वीक में फ्रेंड के घर पर हाउस पार्टी रखी थी। इस दौरान अभिनेता ने महिला के साथ बाथरूम में ले जाकर दुष्कर्म किया। महिला ने इस संबंध में 11 अगस्त को दिल्ली में मामला दर्ज करवाया था। इस पर पुलिस ने करवाई करते हुए आशीष कपूर को गिरफ्तार कर लिया है।
PC:aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like
हेल्थ और लाइफ़ इंश्योरेंस हुए टैक्स फ्री, जानिए पॉलिसीहोल्डर्स को होगा कितना फ़ायदा
`कब्ज` के कारण मल हो गया है कड़ा? दूध में मिलाकर पी लें यह एक चीज, पेट हो जाएगा एकदम साफ
टीजीटी अध्यापक भर्ती में विज्ञान के तीनों विषयों को शामिल करने की मांग याचिका पर राज्य सरकार से जवाब तलब
यूरिन` में आ रहा है प्रोटीन? नेचुरोपैथ डॉक्टर ने बताया हल्के में न लें ये दिक्कत, जानें पेशाब से जुड़ी इस समस्या को
वर्ल्ड कप 2025 से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, चोट के चलते यह स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज हुई बाहर