इंटरनेट डेस्क। कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने भरतपुर से सांसद संजना जाटव को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं पूर्व मंत्री रेहाना रियाज चिश्ती पर बड़ा भरोसा जताया है। राजस्थान की दो बड़ी महिला कांग्रेस नेताओं को शीर्ष नेतृत्व ने अलग-अलग राज्यों की जिम्मेदारी दी है। खबरों के अनुसार, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राजस्थान की इन दोनों महिला नेताओं को प्रभारी नियुक्त किया है।
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणु गोपाल ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि संजना जाटव को मध्य प्रदेश और पूर्व मंत्री रेहाना रियाज चिश्ती को महाराष्ट्र का प्रभारी बनाया गया है।
आपको बता दें कि गत वर्ष सितंबर महीने में संजना जाटव को संसद की जल संसाधन समिति का सदस्य बनाया गया था। कांग्रेस आलाकमान की ओर से कई नेताओं को मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के अलावा गुजरात, तेलंगाना, पंजाब, ओडिशा और तमिलनाडु जैसे राज्यों में प्रभारी नियुक्त किया है।
PC:bbc
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like

ऑनलाइन फ्रॉड करके भाग गई ब्रिटेन, शुरू करने वाली थी इंटरनेशनल बैंक, ऐसे पकड़ी गई चीन की क्रिप्टोक्वीन

क्या करती है संदिग्ध फिदायीन उमर की मंगेतर डॉक्टर, दिल्ली धमाके की जांच की आंच उस तक भी पहुंची

तमिलनाडु मंदिर गार्ड हत्याकांड : पुलिस मुठभेड़ में संदिग्ध के पैर में लगी गोली, गिरफ्तार

ब्लास्ट पीड़ितों को मुफ्त इलाज + 10 लाख – टैक्स का डर? एक्सपर्ट्स ने खोला राज!

बिहार CM नीतीश कुमार झारखंड में क्यों नहीं जमा पाए पैर? 'कुर्मी' vs 'कुड़मी' की सियासत में उलझी JDU की राह





