जयपुर। केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने आज प्रकृति चेतना सेवा संस्थान द्वारा संचालित गौ दीपक अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। इस दौरान उन्होंने गाय के गोबर से बने दीयों का शुभारंभ भी किया।
प्रकृति चेतना सेवा संस्थान के इस कार्यक्रम में संस्थान के योगेश बंसल, नरेश, मालीराम गुप्ता, भीमराज शर्मा तथा हरिओम मिश्रा उपस्थित रहे। प्रकृति चेतना सेवा संस्थान ने दीपों के त्योहार दीपावली पर आमजन से मिट्टी के दीयों के स्थान पर गाय के गोबर से बने दीयों को जलाने की अपील की है।
आपको बता दें कि दीपों के त्योहार दीपावली का देशवासियों को बेसब्री से इंतजार है। ये त्योहार इस बार 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा। दीपावली के त्योहार पर घरों में विशेष सजावट की जाती है। वहीं रात को दीए जलाए जाते हैं।
PC: SJ
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like
तीसरा वनडे: शतक से चूके इब्राहिम जादरान, अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को दिया 294 का लक्ष्य
जापान में महामारी ने मचाया हड़कंप, क्या भारत में भी पैर पसार सकता है ये फ्लू?
ICC Womens World Cup 2025: श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड मुकाबला चढ़ा बारिश की भेंट
मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षण संस्थान आईआईटी, आईआईएम की तर्ज पर विकसित किए जाएं: सीएम मोहन यादव
तीसरा वनडे: शतक से चूके इब्राहिम जादरान, अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को दिया 294 का लक्ष्य