इंटरनेट डेस्क। रूस-यूक्रेन जंग समाप्त होने का नाम नहीं ले रही है। ये बढ़ती ही जा रही है। अब ये जंग पड़ोसी देश पोलैंड तक पहुंच गई है। अब पौलेंड के आकाश में आए हमलावर ड्रोन को लड़ाकू विमानों की ओर से मार गिराने की जानकारी सामने आई है। ड्रोन के मलबे से कुछ मकानों को नुकसान हुआ है। पोलैंड ने इस संबंध में रूस पर आरोप लगाया।
पौलेंड ने इस ड्रोन को रूसी बताया है। हालांकि रूसी रक्षा मंत्रालय की ओर से इस संबंध में इनकार कर दिया गया है। खबरों के अनुसार, वॉरसा में रूस के राजदूत ने पोलैंड के आरोप आधारहीन करार दिया है। वहीं उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के सदस्य देश पोलैंड ने इस संबंध में बड़ा कदम उठाते हुए अमेरिका सहित सहयोगी देशों से वार्ता शुरू कर दी है।
नाटो समझौते के तहत किसी एक सदस्य देश पर हमले को सभी सदस्य देशों पर हमला माना जाता है। इसका जवाब नाटो के सभी सदस्यों द्वारा एकजुट होकर दिया जाता है। अब समय ही बताएगा कि नाटो इस संबंध में क्या कदम उठाता है।
PC:livehindustan
You may also like
महिला मजिस्ट्रेट के साथ अभद्रता करने वाले एडवोकेट को हाईकोर्ट से दोबारा नोटिस जारी
Vastu Tips: कर लें घर के प्रवेश द्वार से जुड़ा ये उपाय, नहीं आएंगी परेशानियां
मां श्रीदेवी नहीं चाची की खास चीज लेकर रेड कॉर्पेट पर आईं जाह्नवी, पहना साड़ी वाला गाउन, प्रिंसेस बन चला गईं जादू
BEML जल्द बन सकती 'नवरत्न' दर्जा प्राप्त कंपनी; शेयरों में बढ़ी तेजी, कंपनी के सेहत पर क्या फर्क पड़ेगा? जानें
राजस्थान में मानसून की ऐतिहासिक बरसात! 444 बांधों के खुले गेट कई नदियां उफान पर…फिर भी एक बड़ी कसक रह गई अधूरी