इंटरनेट डेस्क। बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दलों ने अपनी कमर कस ली है। भाजपा के बाद कांग्रेस ने भी चुनाव के लिए अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। कांग्रेस के इन स्टार प्रचारकों की सूची में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट को भी जगह मिली है।
राजस्थान के केवल ये दो ही नेता इस सूची में जगह बना सके हैं। हालांकि चुनाव प्रचार के लिए गहलोत और पायलट के अलावा प्रदेश कांग्रेस के कई नेता बिहार जाने वाले हैं, लेकिन स्टार प्रचारकों में केवल इन्हीं दो नेताओं को जगह मिली है। वहीं भाजपा की ओर से बिहार विधानसभा चुनाव के स्टार प्रचारकों की सूची में एक भी राजस्थान नेता को जगह नहीं दी है।
चौंकाने वाली बात ये है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और पूर्व सीएम वसुंधरा राजे का नाम भी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल नहीं था।
PC:livehindustan
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like
दुनियाभर में चांदी के स्टॉक खत्म, भारत में बढ़ती डिमांड ने हिलाया ग्लोबल मार्केट
विक्रांत भारत की सैन्य क्षमता का प्रतिबिंब, इसका नाम ही छीन लेता है दुश्मनों का चैन: पीएम मोदी
Beauty Tips: चेहरे की चमक को बढ़ा देगा ये घरेलू फेस टोनर, इस प्रकार बना लें आप
RRB NTPC UG CBT 1 परीक्षा परिणाम की जल्द घोषणा
CSIR UGC NET December 2025: आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक