इंटरनेट डेस्क। हरियाणा को नया राज्यपाल मिल गया है। राष्ट्रपति ने प्रोफेसर अशिम कुमार घोष को हरिणाणा का नया राज्यपाल नियुक्त किया है। राष्ट्रपति भवन की ओर से देश के तीन प्रमुख राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए राज्यपाल और उपराज्यपाल की नियुक्ति का ऐलान कर दिया गया है।
खबरों के अनुसार, राष्ट्रपति ने पुसापति अशोक गजपति राजू को गोवा का नया राज्यपाल नियुक्त किया है। वहीं प्रोफेसर अशिम कुमार घोष को हरियाणा के लिए ये जिम्मेदारी दी गई है। लद्दाख को भी नया उपराज्यपाल मिला है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कविंदर गुप्ता को लद्दाख का नया उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है।
ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। आपको बता दें कि इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के चार दिग्गजों को राज्यसभा के लिए मनोनित किया था। राष्ट्रपति मुर्मू ने हर्षवर्धन श्रृंगला, उज्ज्वल देवराज निकम, सी. सदानंदन मास्टर और मीनाक्षी जैन को राज्यसभा के लिए मनोनित किया था।
PC:.moneycontrol
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like
IND vs ENG 3rd Test Day 5: भारत की मुश्किलें बढ़ीं, इंग्लैंड से हार के करीब, 112/8 पर सिमटी दूसरी पारी
₹1500 की 26वीं किस्त कब मिलेगी? सरकार ने दी बड़ी अपडेट, यहाँ देखें तारीख
आजम खान को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने भड़काऊ भाषण के केस को ट्रांसफर करने की याचिका खारिज की
असीम कुमार घोष बने हरियाणा के 19वें राज्यपाल, लेंगे बंडारू दत्तात्रेय की जगह
Jio का बड़ा धमाका: 3kW Solar Panel लगवाओ और पाओ 100% सब्सिडी, जानें कैसे करें आवेदन!