इंटरनेट डेस्क। सरकारी तेल कंपनियों ने मंगलवार को भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों को अपडेट कर दिया है। आज भी आमजन को राहत नहीं मिली है। दोनों ईंधनों की कीमतों में बदलाव आज भी नहीं हुआ है। राजस्थान में पेट्रोल की औसत कीमत 105.52 रुपए प्रति लीटर ही है। वहीं प्रदेश में डीजल की औसत कीमत 90.98 रुपए प्रति लीटर है।
यहां पर कल भी दोनों ईंधनों की औसत कीमतें इतनी ही थी। लम्बे समय से कीमतों में बड़ा बदलाव नहीं होने के कारण लोगों को महंगाई का सामना करना पड़ रहा है। मई 2022 के बाद से केंद्र और कई राज्यों द्वारा टैक्स में कटौती की गई। इस दौरान दोनों ईंधनों की कीमतों में दो-दो रुपए प्रति लीटर की दर से बदलाव हुआ था।
इसके बाद से दोनों ईंधनों की कीमतों में स्थिरता बनी हुई है। लोगों को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी होने का इंतजार है। समय ही बताएगा कि आमजन का ये इंतजार कब खत्म होगा।
PC:upstox
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like
दिल्ली की छात्राओं ने लगाए यौन उत्पीड़न के आरोप, स्वामी चैतन्यानंद आगरा के होटल में छिपा मिला
भाजपा-एनडीए सरकार ने सुशासन मॉडल दिया है : तरुण चुघ
गोविंदगंज विधानसभा सीट: क्या अपनी जीत दोहरा पाएगी भाजपा? जानें चुनावी समीकरण
गाजा सीजफायर को लेकर इस्लामिक देशों ने ट्रंप के प्लान पर जताई सहमति, हमास की प्रतिक्रिया का इंतजार
इस कार ने बिखेरा सेफ्टी में जलवा, क्रैश टेस्ट में मिले 5 स्टार, देखें फीचर्स और कीमत