इंटरनेट डेस्क। यूएई के कप्तान मुहम्मद वसीम ने एशिया कप 2025 में इतिहास रच दिया है। उन्होंने ओमान के खिलाफ ग्रुप मैच में 69 रनों की शानदार पारी खेली। इसके साथ ही उन्होंने टी20 में सबसे तेज 3,000 रन बनाने का रिकॉर्ड बना दिया है। उन्होंने सबसे कम गेंद खेलकर 3 हजार रन पूरे किए हैं, इस मामले में उन्होंने जोस बटलर और रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया।
टी20 में सबसे तेज 3000 रन
यूएई के कप्तान मुहम्मद वसीम दुनिया के ऐसे पहले क्रिकेटर बन गए हैं, जिन्होंने 2 हजार से कम गेंदों में तीन हजार टी20 रन पूरे कर लिए हैं, उन्होंने यह मुकाम 1947 गेंदों में हासिल किया, उनसे पहले यह रिकॉर्ड इंग्लैंड के जोस बटलर के नाम था, जिन्होंने 2068 गेंद खेलकर टी20 में तीन हजार रन पूरे किए थे।
सबसे कम गेंदों में 3000 रन पूरे करने की टॉप-5 बल्लेबाजों की लिस्ट में आरोन फिंच डेविड वॉर्नर और रोहित शर्मा भी मौजूद हैं।
मुहम्मद वसीम (यूएई) - 1947 गेंद
जोस बटलर (इंग्लैंड) - 2068 गेंद
आरोन फिंच (ऑस्ट्रेलिया) - 2077 गेंद
डेविड वॉर्नर (ऑस्ट्रेलिया) - 2113 गेंद
रोहित शर्मा (भारत) - 2149 गेंद
pc- newsbytesapp.com
You may also like
Sarkari Job Alert 2025: 12वीं पास डिप्लोमा वालों के लिए निकली डेंटल हाइजीनिस्ट भर्ती, 900+ पदों पर नोटिफिकेशन जारी
रॉस टेलर ने 41 की उम्र में रिटायरमेंट से की वापसी, पर जापान-मलेशिया के गेंदबाजों ने यूं जीना किया हराम
Electricity Bill-क्या आप बिजली के बिल से परेशान है, तो आजमाएं ये टिप्स
IPL 2026: 5 विदेशी खिलाड़ी जो आईपीएल 2026 की नीलामी में मचा सकते हैं तहलका
Skin Care Tips- क्या चेहरे की स्किन ढीली हो गए हैं, टाइट बनाने के लिए करें ये काम