इंटरनेट डेस्क। कार्तिक मास में आने वाली देवउठनी एकादशी का पर्व हिंदू धर्म में बहुत महत्व रखता है। यह वह दिन है जब सृष्टि के पालनहार भगवान विष्णु योग निद्रा से जागते हैं। इस साल देवउठनी एकादशी 01 नवंबर को पड़ रही है। इसी दिन से शुभ काम जैसे विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश जैसे सभी शुभ कामों की शुरुआत हो जाती है। वैसे शास्त्रों के अनुसार, देवउठनी एकादशी की रात कुछ विशेष स्थानों पर दीपक जलाना बहुत शुभ और फलदायी माना गया है, तो जानते हैं इस बारे में।
तुलसी के पौधे के पास
देवउठनी एकादशी की शाम को तुलसी के पौधे के पास घी के 5 दीपक जलाएं। तुलसी माता को हरिप्रिया और माता लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। ऐसे में उनके सामने दीपक जलाने से वैवाहिक जीवन की मुश्किलें दूर होती हैं।
मुख्य द्वार
एकादशी की रात को घर के मुख्य प्रवेश द्वार के दोनों ओर गाय के घी का दीपक जलाएं। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है और सुख-शांति बनी रहती है।
पीपल के पेड़ के नीचे
देवउठनी एकादशी की रात पीपल के पेड़ के नीचे एक दीपक जलाएं और उसकी सात बार परिक्रमा करें। ऐसा करने से व्यक्ति को कर्ज से मुक्ति मिलती है। साथ ही धन लाभ के योग बनते हैं।
pc- aaj tak
You may also like

बेगम अख्तर: मल्लिका-ए-गजल, जिन्हें सुनकर लोग रोक नहीं पाते थे आंसू, आवाज में उतर आता था दर्द

Maritime Vision 2025: हरदीप पुरी ने बताया कैसे समुद्री शक्ति भारत को बनाएंगी वैश्विक लीडर

मप्र में भावांतर योजनांतर्गत अब तक 27 हजार 63 किसानों से 47 हजार 493 टन सोयाबीन की हुई खरीदी

केंद्र ने एमटूएम सिम ओनरशिप ट्रांसफर के दौरान सर्विस में रुकावट को रोकने के लिए जारी किया फ्रेमवर्क

Brahma Muhurat 2025: ब्रह्म मुहूर्त में उठकर करें ये 5 काम, हर दिशा से बरसेगा सुख-समृद्धि और सफलता





