इंटरनेट डेस्क। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक आयोजित की गई। कैबिनेट बैठक में नगरीय विकास, मेडिकल ट्यूरिजम और कर्मचारी सेवा नियमों में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। मीडिया रिपोटर्स की माने तो राजस्थान कैबिनेट की बैठक में अनुकंपा नियुक्तियों को लेकर बड़ा फैसला लिया गया। इसके अलावा राजस्थान लोकसेवा आयोग में सदस्यों की संख्या बढ़ाने का भी निर्णय लिया गया है।
खबरों की माने तो राज्य सरकार ने राजस्थान लोक सेवा आयोग में सदस्यों की संख्या बढ़ाने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय किया गया कि अब पूर्ण दिव्यांग राज्यकर्मियों के परिजनों को भी अनुकंपा नियुक्ति का लाभ दिया जाएगा। इससे पहले यह सुविधा केवल मृतक या आकस्मिक रूप से अक्षम कर्मचारियों तक सीमित थी।
बैठक में राजस्थान शिक्षा सेवा नियमों में भी संशोधन को मंजूरी दी गई। इसके तहत नियुक्तियों, पदोन्नति और सेवा शर्तों को अधिक पारदर्शी और व्यावहारिक बनाया जाएगा। वर्ष 2025-26 में पदोन्नति के लिए 2 वर्ष की छूट दी जाएगी। यह छूट ऐसे कर्मचारियों को दी जाएगी, जिन्होंने विगत वर्षों में पदोन्नति का लाभ नहीं लिया है।
pc- etv bharat
You may also like
ओडिशा: यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली छात्रा की मौत, पिता बोले - आत्महत्या के लिए किया गया मजबूर
Rajasthan: भजनलाल सरकार का कर्मचारियों के लिए बड़ा फैसला, अनुकंपा नियुक्तियों में मिलेगा अब....सेवा नियमों में भी दी....
लॉर्ड्स में रवींद्र जडेजा ने कर दिया कमाल, 72 साल बाद हुआ ऐसा कारनामा
राजा रघुवंशी हत्या मामला: शिलांग की अदालत में सुनवाई जारी, सोनम रघुवंशी पर सस्पेंस बरकरार
सावन की पहली सोमवारी को दो युवकों की हुई मौत, खगड़िया से गए थे बेगूसराय