इंटरनेट डेस्क। शंघाई सहयोग संगठन 2025 का आयोजन चीन के तियानजिंग में किया गया है। इस सम्मेलन में सभी सदस्य देशों के राष्ट्राध्यक्ष शामिल हुए हैं, जिसमें पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ भी शामिल हैं। हालांकि, शहबाज ने संगठन की ग्रुप फोटोग्राफी के दौरान कुछ ऐसा किया, जो चर्चा का विषय बना हुआ है।
दरअसल, ग्रुप फोटोग्राफी के दौरान शहबाज शरीफ रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलने को आतुर दिखे। उनके इस हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। वीडियो में, ग्रुप फोटोग्राफी के बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन मेजबान चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ जाते दिख रहे हैं।
जैसे ही पुतिन आगे बढ़ते हैं, उनके सामने कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष खड़े नजर आते हैं, जिनमें शहबाज शरीफ भी शामिल हैं। पुतिन इन नेताओं के सामने से सिर हिलाकर अभिवादन स्वीकार करते हुए आगे बढ़ते हैं। तभी शहबाज शरीफ पीछे की लाइन से दौड़कर आगे आते हैं और मुस्कुराते हुए पुतिन की तरफ हाथ बढ़ाते हैं। हालांकि, तब तक पुतिन थोड़ा आगे बढ़ जाते हैं, लेकिन वह पलटकर शहबाज से हाथ मिलाकर आगे बढ़ते हैं।
pc- aaj tak
You may also like
भाजपा किस्तों में लोकतंत्र को समाप्त करती जा रही है : मल्लिकार्जुन खड़गे
एससीओ घोषणापत्र में पहलगाम हमले की निंदा, गिरिराज बोले- हमारी बड़ी कूटनीतिक जीत
सुप्रीम कोर्ट ने एथेनॉल-मुक्त पेट्रोल की मांग वाली याचिका को किया खारिज
जिस बुलेटप्रूफ कार में एक साथ बैठे मोदी-पुतिन, उसपर 7.62 mm की गोली, बम सब बेअसर, कीमत जान उड़ जाएंगे होश
Smartphone Tips and Tricks : पूरा महीना खत्म नहीं होगा आपका मोबाइल डेटा, बस आज ही बदल दें फोन की ये 5 सेटिंग्स