अनिमेष कुजूर: भारत के युवा एथलीट अनिमेष कुजूर ने 26वीं एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में पुरुषों की 200 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतकर एक नया इतिहास रच दिया। यह प्रतियोगिता दक्षिण कोरिया के गुमी में 31 मई 2025 को आयोजित हुई, जहां 21 वर्षीय अनिमेष ने 20.32 सेकंड का समय निकालकर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड स्थापित किया, जिससे भारत का 10 साल पुराना इंतजार समाप्त हुआ।
ओडिशा के निवासी अनिमेष ने 200 मीटर फाइनल में 20.32 सेकंड का समय निकालकर अपने पिछले राष्ट्रीय रिकॉर्ड (20.40 सेकंड) को तोड़ दिया, जो उन्होंने इस वर्ष फेडरेशन कप में बनाया था। इस कांस्य पदक के साथ, उन्होंने 2015 के बाद पहली बार पुरुषों की 200 मीटर स्पर्धा में भारत को मेडल दिलाया। इससे पहले, 2015 में धरमबीर सिंह ने इस स्पर्धा में मेडल जीता था।
अनिमेष की मेहनत और रिकॉर्ड तोड़ यात्रा
अनिमेष पिछले कुछ वर्षों से शानदार फॉर्म में हैं। 2024 में, उन्होंने कई बार 200 मीटर का राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ने के करीब पहुंचे। उन्होंने इंटर स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप और इंडियन ओपन अंडर-23 चैंपियनशिप में 20.65 सेकंड का समय निकाला। इसके अलावा, ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी मीट में उन्होंने 20.57 सेकंड का समय दर्ज किया, लेकिन यह विश्व एथलेटिक्स द्वारा मान्यता प्राप्त इवेंट नहीं होने के कारण रिकॉर्ड नहीं माना गया।
2025 में, अनिमेष ने कोच्चि में हुए फेडरेशन कप में अमलान बोरगोहैन के 20.52 सेकंड के राष्ट्रीय रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 20.40 सेकंड का समय निकाला। अब गुमी में 20.32 सेकंड के साथ उन्होंने एक बार फिर रिकॉर्ड तोड़ा और अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
भारत का मेडल टैली में शानदार प्रदर्शन
अनिमेष के कांस्य पदक के साथ-साथ भारत की विथ्या रामराज ने भी उसी दिन महिलाओं की 400 मीटर हर्डल्स में 56.46 सेकंड के समय के साथ कांस्य पदक जीता। हालांकि, यह समय उनके 2023 में बनाए 55.42 सेकंड के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ से धीमा था। इस स्पर्धा में चीन की मो जियादी ने 55.31 सेकंड के साथ गोल्ड और बहरीन की मुजिदात अडेकोया ने 55.32 सेकंड के साथ सिल्वर जीता।
भारत ने इस चैंपियनशिप में अब तक 24 मेडल जीते हैं, जिसमें 8 गोल्ड, 10 सिल्वर और 6 कांस्य पदक शामिल हैं। मेडल टैली में भारत चीन (15 गोल्ड, 8 सिल्वर, 3 कांस्य) के बाद दूसरे स्थान पर है।
You may also like
'छापामार मिशन' में उतरे कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा, खेत से लेका दफ्तर तक अफसरों की उड़ाई नींद
NEET PG 2025: इंतजार खत्म! परीक्षा केंद्र वाले शहर की जानकारी स्लिप हुई जारी, ऐसे करें चेक और तुरंत करें अपनी तैयारी!
नया Oppo Reno 12 5G: क्या ये फोन आपके पुराने स्मार्टफोन को रिप्लेस कर सकता है?
Best OPPO phones under Rs 10,000: फीचर्स ऐसे कि देख लोग पूछेंगे कौन सा फोन है?
Bihar BPSC DSO और सहायक निदेशक भर्ती 2025 की अधिसूचना