नई दिल्ली। भोजपुरी सिनेमा में काजल राघवानी का नाम जाना-माना है क्योंकि एक्ट्रेस की फिल्में, सोशल मीडिया, गानें और विवाद सभी छाए रहते हैं। एक्ट्रेस इन दिनों फिल्म के साथ-साथ बैक टू बैक गाने रिलीज कर रही हैं। बीते हफ्ते भर पहले एक्ट्रेस ने लड़का ना चाही डिफेंडर वाला, मिक्सर मशीन में, भैंस चरवा रे जैसे गाने रिलीज किए, जिन्हें सीधा खेसारी लाल यादव से जोड़ा गया लेकिन अब काजल ने सुबह की शुरुआत ही नए जाने से की है और फैंस का दिल जीत लिया है। तो चलिए जानते हैं कि अब काजल का कौन सा गाना रिलीज हो रहा है।
View this post on Instagram
काजल का नया गाना रिलीज
काजल राघवानी का नया गाना परफ्यूम लगाके साड़ी में रिलीज हो गया है। गाने में काजल अपने ससुरालवालों और पति की तारीफ कर रही हैं कि उनकी वजह से ही वो साड़ी में घूम रही हैं और साड़ी में परफ्यूम लगाकर रहती हैं। मतलब उनके ससुराल वाले और पति उनका अच्छे से ध्यान रखते हैं। गानें में काजल का साड़ी लुक बिल्कुल देसी है और उन्होंने बाकी की कसर अपने डांस मूव्स से पूरी कर दी है। गाने को सुबह ही रिलीज किया गया है और अभी तक गाने को ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिल रहा है।
View this post on Instagram
फैंस को अच्छा लगा गाना
एक यूजर ने काजल की तारीफ कर लिखा- जियो काजल राघवानी ऐसा ही गाना लाते रहो.. आप के गाने बेहतरीन होते हैं। एक दूसरे यूजर ने लिखा- बहुत बढ़िया काजल राघवानी दीदी यही से आप फिर से सबके दिलों में छा जायेंगी। एक अन्य ने लिखा- अब गर्दा उड़ रही हैं काजल के नाम का…. मुझे तो हर हफ्ते इंतजार रहता है कि कब आएगा काजल का नया गाना। काम की बात करें तो काजल ने नई फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है,जिसका नाम है- सौतेली सास की सौतेली बहू। इससे पहले वो बड़की दीदी नाम की फिल्म कर रही थीं।
The post appeared first on .
You may also like
शिवजी ने क्योंˈ तोड़ा अपना वचन? द्रौपदी को 14 पतियों के बजाय मिले सिर्फ 5 पांडव असली वजह कर देगी हैरान
नदी के पानीˈ पर चलती दिखी महिला तो पूजने लगे सारे लोग सच्चाई जान लोगों ने पकड़ लिया सिर
आज का राशिफल 28 जुलाई 2025: मेष, कन्या और धनु को वसुमान योग से होगा धन लाभ, मन की मुराद हो सकती है पूरी
चलती ट्रेन में महिला की चीख ने यात्रियों को चौंका दिया
प्रेगनेंट पत्नी कोˈ 50 फीट ऊंची पहाड़ी से धक्का देकर समझा काम खत्म लेकिन जो हुआ उसके बाद पति की भी उड़ गई होश