इस्लामाबाद: पाकिस्तान के आर्मी चीफ असीम मुनीर, जिसके इशारे पर पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था, वो अब भारतीय नौसेना पर भीषण हमले की साजिश रच रहा है। ये दावा किया है पाकिस्तान सेना के पूर्व अधिकारी आदिल रजा ने। आदिल रजा ने इंडिया टुडे ग्लोबल से बात करते हुए दावा किया है कि असीम मुनीर, चीन की मदद से भारतीय नौसेना पर बड़ा हमला करने साजिश रच रहा है। दिल्ली में हुए बम धमाके से पहले भी आदिल रजा ने एक वीडियो बनाकर दावा किया था कि चीन और पाकिस्तान, भारत की नौसेना पर एक बड़े हमले की साजिश रच रहे हैं।
आदिल रजा ने कहा कि मई महीने में युद्ध के दौरान भारतीय मिसाइलों ने पाकिस्तान में दर्जन भर से ज्यादा ठिकानों को सटीक निशाना बनाया था और भारत के पास अब आतंकवाद को लेकर 'ज़ीरो टॉलरेंस पॉलिसी है। भारत ने इसका खुलेआम ऐलान किया है।' उन्होंने कहा कि 'मैं ये नहीं कह रहा हूं कि दिल्ली में हुआ हमला उस प्लान का हिस्सा है, लेकिन हां, पाकिस्तान ने चीन के साथ भारतीय नेवी पर बड़ा हमला करने का प्लान तैयार किया है।'
असीम मुनीर भारत के खिलाफ साजिश क्यों कर रहा?
आदिल रजा ने खुलासा करते हुए कहा है कि भारतीय नौसेना ने काफी तेजी से विस्तार किया है और चीन की नौसेना के लिए भारत एक बड़ी बाधा बन चुका है। भारतीय नौसेना ने जिस तरह से शक्ति बढ़ाया है, उससे चीन परेशान है, इसीलिए वो असीम मुनीर का साथ दे रहा है। उन्होंने कहा कि "एक प्लान तैयार है, जिसमें अगर चीन पाकिस्तान को सुविधाएं देता है, इलेक्ट्रोमैग्नेटिक स्पेक्ट्रम देता है, ब्लॉकेड, रडार, जामिंग फैसिलिटी और अगर वो सैटेलाइट कवरेज देते हैं, तो पाकिस्तान ऐसा करने की कोशिश कर सकता है और ऐसा प्लान बना हुआ है।" उन्होने खुलासा करते हुए कहा है कि "पाकिस्तान के संविधान में 27वें संशोधन से असीम मुनीर के खिलाफ गुस्सा है और अचानकर से दिल्ली में एक आतंकी हमला हो जाता है और अब अचानक सभी का ध्यान भारत की तरह है, यानि असीम मुनीर ने लोगों को ध्यान फिर से काफी आसानी से भटका दिया है।"
आदिल रजा ने खुलासा करते हुए कहा कि "पाकिस्तान के सीनियर सैन्य सूत्रों ने इस प्लान के बारे में मुझे बताया है और वॉशिंगटन में भी मेरे सूत्रों को इसकी जानकारी है। बीजिंग ने इसपर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन आप इस प्लान को खारिज नहीं कर सकते हैं, क्योंकि बंगाल की खाड़ी हो, या हिंद महासागर हो या फिर अरब सागर हो, चीन की नौसेना अब इन जगहों पर प्रभाव बढ़ाने की कोशिश कर रही है। और असीम मुनीर जिस तरह की माइंडसेट वाला आदमी है, वो इस प्लान के साथ आगे जाएगा। असीम मुनीर अतीत में भी अपने आप को प्रमोट करने के लिए ऐसा कर चुका है और वो आगे भी ऐसा करने वाला है और वो ऐसा करेगा। वो निश्चित तौर पर भारत के साथ युद्ध में जाएगा।"
'भारत से हर हाल में युद्ध करेगा असीम मुनीर'
आदिल रजा ने कहा कि "मेरे साथ सेना में काम करने वाले मेरे सहयोगियों ने भी मुझसे कहा है कि असीम मुनीर भारत के साथ युद्ध में जाएगा। क्योंकि असीम मुनीर को लोगों का समर्थन चाहिए और भारत से युद्ध के माहौल में उसे लोगों का समर्थन मिलता है। और उसके पास एक नये युद्ध को शुरू करने के अलावा कोई और रास्ता नहीं है।"

#EXCLUSIVE: Red Fort Blast: Adil Raja Warns of Pakistan's Plan to Attack Indian Navy Using Terror as Diversion
— India Today Global (@ITGGlobal) November 11, 2025
Hours after the Red Fort blast, ex-Pakistani Army officer Adil Raja (@soldierspeaks) told #IndiaTodayGlobal’s @Geeta_Mohan that Pakistan, with Chinese support, may… pic.twitter.com/Ownivs0Iq9
असीम मुनीर भारत के खिलाफ साजिश क्यों कर रहा?
आदिल रजा ने खुलासा करते हुए कहा है कि भारतीय नौसेना ने काफी तेजी से विस्तार किया है और चीन की नौसेना के लिए भारत एक बड़ी बाधा बन चुका है। भारतीय नौसेना ने जिस तरह से शक्ति बढ़ाया है, उससे चीन परेशान है, इसीलिए वो असीम मुनीर का साथ दे रहा है। उन्होंने कहा कि "एक प्लान तैयार है, जिसमें अगर चीन पाकिस्तान को सुविधाएं देता है, इलेक्ट्रोमैग्नेटिक स्पेक्ट्रम देता है, ब्लॉकेड, रडार, जामिंग फैसिलिटी और अगर वो सैटेलाइट कवरेज देते हैं, तो पाकिस्तान ऐसा करने की कोशिश कर सकता है और ऐसा प्लान बना हुआ है।" उन्होने खुलासा करते हुए कहा है कि "पाकिस्तान के संविधान में 27वें संशोधन से असीम मुनीर के खिलाफ गुस्सा है और अचानकर से दिल्ली में एक आतंकी हमला हो जाता है और अब अचानक सभी का ध्यान भारत की तरह है, यानि असीम मुनीर ने लोगों को ध्यान फिर से काफी आसानी से भटका दिया है।"
आदिल रजा ने खुलासा करते हुए कहा कि "पाकिस्तान के सीनियर सैन्य सूत्रों ने इस प्लान के बारे में मुझे बताया है और वॉशिंगटन में भी मेरे सूत्रों को इसकी जानकारी है। बीजिंग ने इसपर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन आप इस प्लान को खारिज नहीं कर सकते हैं, क्योंकि बंगाल की खाड़ी हो, या हिंद महासागर हो या फिर अरब सागर हो, चीन की नौसेना अब इन जगहों पर प्रभाव बढ़ाने की कोशिश कर रही है। और असीम मुनीर जिस तरह की माइंडसेट वाला आदमी है, वो इस प्लान के साथ आगे जाएगा। असीम मुनीर अतीत में भी अपने आप को प्रमोट करने के लिए ऐसा कर चुका है और वो आगे भी ऐसा करने वाला है और वो ऐसा करेगा। वो निश्चित तौर पर भारत के साथ युद्ध में जाएगा।"
'भारत से हर हाल में युद्ध करेगा असीम मुनीर'
आदिल रजा ने कहा कि "मेरे साथ सेना में काम करने वाले मेरे सहयोगियों ने भी मुझसे कहा है कि असीम मुनीर भारत के साथ युद्ध में जाएगा। क्योंकि असीम मुनीर को लोगों का समर्थन चाहिए और भारत से युद्ध के माहौल में उसे लोगों का समर्थन मिलता है। और उसके पास एक नये युद्ध को शुरू करने के अलावा कोई और रास्ता नहीं है।"
You may also like

आतंकी रिक्रूटमेंट कम हुआ पर वाइट कॉलर आतंकी नेटवर्क बढ़ा?, जानें क्या है पूरा मामला

Anta: शांतिपूर्ण हुआ मतदान, शाम पांच बजे तक 77.17% वोटिंग

एग्ज़िट पोल में बिहार में किसकी बन रही है सरकार?

गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल ने राधा यादव से की मुलाकात, उज्जवल भविष्य की कामना की

PAK vs SL 1st ODI: सलमान आगा ने ठोका शतक, पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 300 रन का मजबूत लक्ष्य