एक्ट्रेस निया शर्मा इस वक्त 'लाफ्टर शेफ्स 2' में नदर आ रही हैं। उन्होंने शो में मन्नारा चोपड़ा की जगह ली, जिन्होंने काम के सिलसिले में बीच में ही इस शो को अलविदा कह दिया था। एक्ट्रेस की जोड़ी सुदेश लहरी के साथ पसंद की जा रही है। दोंनों पहले सीजन की तरह इस बार भी धमाल मचा रहे हैं। अब निया ने इंस्टाग्राम पर शो से जुड़े कुछ फोटोज और वीडियोज शेयर किए हैं, जिसमें वह भैंस का दूध निकाल रही हैं। 'लाफ्टर शेफ्स 2' में इस बार कंटेस्टेंट्स को भैंस का दूध निकालने का टास्क दिया गया। जिस दौरान निया शर्मा ने अपना हुनर दिखाते हुए डरते-डराते दूध निकाल लिया और भैंस को थैंक यू कहा। फिर बाल्टी कृष्णा अभिषेक को दिखाई और कहा, 'पी मत जाना तुम।' वहीं, दूसरी फोटो में वह ओखली में कुछ कूटती हुई दिखाईं। एक वीडियो में भारती भैंस के थन से सीखे दूध पीती हुई भी दिखाई दे रही हैं। निया शर्मा का लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्टनिया शर्मा ने देसी लुक कैरी किया था। वह एकदम कालिताना लुक के साथ सेट पर पहुंची थीं। माथे पर काली बिंदी और हाथ में काली चूड़ियों में वह बहुत फब रही थीं। इसके अलावा उन्होंने बॉलीवुड के एक गाने पर ठुमके भी लगाए, और मस्ती की। अब ये सब देखकर लोगों ने रिएक्ट किया और काफी कुछ लिखा। निया शर्मा के पोस्ट पर रिएक्शननिया शर्मा ने पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, 'हमसे भैंस (बहस) मत करना। मुंबई में ये रोजमर्रा की चीज नहीं है। सिवाए लाफ्टर शेफ्स के।' एक यूजर ने लिखा, 'अरे निया से क्या क्या काम करा रहे हो?' एक ने लिखा, 'प्लीज रिपोर्ट करिए। क्योंकि जानवर को इतना कसकर बांधा है कि वह हिल भी नहीं सकती।' एक ने लिखा, 'उफ्फ, छाते वाला सीन।' एक ने लिखा, 'बस यही दिन देखना बाकी था।' एक की भारती को देख हंसी छूट गई।
You may also like
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आधी रात को इंदौर के सराफा बाजार में मंत्रियों संग उठाया व्यंजनों का लुफ्त
Rajasthan : गर्मी ने लोगों को किया घरों में कैद, पारा 46 डिग्री के भी पार...
एक्स-रे में दिखा सिर के अंदर कीड़ा, डॉक्टरों ने की इमरजेंसी सर्जरी की सलाह
क्या अंडा शाकाहारी है या मांसाहारी? वैज्ञानिकों ने दिया जवाब
Diddy पर लगे गंभीर आरोप: Cassie Ventura के दोस्त ने सुनाई दर्दनाक गवाही