Next Story
Newszop

आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) 5 सितंबर 2025: बुधादित्य योग से आज शुक्रवार का दिन वृषभ, कर्क और धनु राशि के लिए लाभदायक, जानें अपना आज का भविष्यफल

Send Push
Aaj Ka Rashifal 5 September 2025 : 5 सितंबर का राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार वृषभ, कर्क और धनु राशि के जातकों के लिए लाभदायक और अनुकूल रहेगा। आज चंद्रमा के मकर राशि में श्रवण नक्षत्र से गोचर करने से चंद्रमा से बुध अष्टम भाव में होंगे जिससे आज वसुमान योग बनेगा। जबकि आज बुध और सूर्य के साथ होने से बुधादित्य योग बनेगा। ऐसे में आज का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, जानिए आज का राशिफल।
मेष राशि,नौकरी में बदलाव का विचार मन में आ सकता है image

मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक और सकारात्मक रहेगा। आपके सितारे बताते हैं कि आज के दिन कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव और सम्मान बढेगा। आपके लिए सितारे बताते हैं कि अगर आप कुछ नया काम शुरू करेंगे तो आपको आज इसमें फायदा हो सकता है। आपको आज सगे संबंधियों की ओर से भी अच्छी खबर मिलेगी। आपके मन में आज नौकरी मे बदलाव का भी विचार आ सकता है। आपकी राशि से आज दसवें भाव में चंद्रमा का गोचर होने से आपको पिता और वरिष्ठजनों से भी सहयोग मिलेगा।

आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। आपको आज श्रीलक्ष्मी चालीसा का पाठ करना चाहिए।


वृषभ राशि,सुख सुविधाओं पर आपका आज धन खर्च होगा image

वृषभ राशि के लिए आज शुक्रवार का दिन कमाई के साथ ही साथ खर्च में वृद्धि करने वाला रहेगा। आपको आज अपने काम के प्रति सजग रहना होगा, कुछ नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है। आपको किसी वरिष्ठ सदस्यों के सहयोग और मार्गदर्शन का फायदा मिलेगा। सुख सुविधाओं पर आपका आज धन खर्च होगा। भाग्य भी आपका आज साथ दे रहा है इसलिए आपको आज अल्प समय के निवेश से भी फायदा मिलेगा। धर्म कर्म के काम में आज आपकी रुचि रहेगी। सुख सुविधा की वस्तुओं पर आपका धन खर्च होगा।


आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान शिव का आज दूध से अभिषेक करें।


मिथुन राशि,विरोधियो से आपको आज सतर्क रहना होगा image

मिथुन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आपको आज अति उत्साहित से बचना होगा नहीं तो नुकसान हो सकता है। सामाजिक क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों को प्रभाव और सम्मान बढ़ेगा लेकिन विरोधियों से आपको आज सतर्क भी रहना होगा। आपको आज मामा मौसी और ननिहाल पक्ष से लाभ और सहयोग मिलेगा। मिथुन राशि के जातकों को आज अकाउंट से संबंधित काम में सफलता मिलेगी। आपकी किसी चिंता का भी समाधान होगा।

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। गणेश चालीसा का आपको पाठ करना चाहिए।


कर्क राशि,प्रभाव और सम्मान बढ़ेगा image

कर्क राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपका दिन आज सुखद और अनुकूल बीतेगा। आपका आज प्रभाव और सम्मान बढेगा। साझेदारी के काम में आपको आज सफलता मिलेगी। घर परिवार में जीवनसाथी के साथ आपका प्रेम और तालमेल बना रहेगा। बच्चों की शिक्षा और करियर के मामले में आपको आज प्रसन्नता मिलेगी। बिजनेस में आज कोई लाभ का मौका मिलने से आपको खुशी होगी। शाम के समय आप आज दोस्तों के साथ मनोरंजक समय बिताएंगे।


आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। आपको आज श्रीसूक्त का पाठ करना चाहिए।


सिंह राशि,बीमार जातकों की सेहत में सुधार होगा image

सिंह राशि के लोगों के लिए आज शुक्रवार का दिन सम्मान और लाभ में वृद्धि करने वाला रहेगा। आप अपनी योजना के अनुसार आज काम को पूरा कर पाएंगे। आपके घर आज किसी मित्र या मेहमान का आगमन हो सकता है। बच्चों की ओर से आपको आज प्रसन्नता मिलेगी। किसी सामाजिक काम में आपको आज भाग लेने का मौका मिलेगा। आपके सितारे बताते हैं कि आज आपको किसी शुभ काम में शामिल होने का मौका मिल सकता है। किसी दोस्त की मदद भी आपको आज करनी होगी। बीमार चल रहे जातकों की सेहत में आज सुधार होगा।

आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। आज भगवान को खीर का भोग लगाएं।


कन्या राशि,लाभ और उन्नति पाएंगे image

कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपके सितारे बताते हैं कि आपको आज किसी भी काम में जल्दबाजी में कोई भी काम करने से बचना चाहिए। वैसे आज आपकी कार्यकुशलता आपको लाभ और उन्नति प्रदान करेगी। कानूनी मामले आपके पक्ष में रहेंगे। आप दोस्तों के साथ तालमेल बनाए रख पाएंगे और दोस्तों के साथ आज आप मोज मस्ती भी कर सकते हैं। आपके सितारे आज यह भी कहते हैं कि आपकी कोई पारिवारिक समस्या का भी आज निदान होगा। परिवार के किसी सदस्य से आपको कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है।

आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। आपको श्रीहरि विष्णु की पूजा करनी चाहिए और विष्णु चालीसा का पाठ करना चाहिए।


तुला राशि,किसी समस्या का समाधान होगा image

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आपको आज अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहन मिल सकता है। आपकी आर्थिक विषयों से संबंधित किसी समस्या का समाधान हो सकता है। पारिवारिक रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। आपके प्रभाव एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपको आज धैर्य और शांति से काम लेना होगा,वाद विवाद से आपको आज बचना होगा। आज तुला राशि की महिलाओं को सासुमाँ और ननद से सहयोग मिलेगा। आपको किसी करीबी रिश्तेदार से मार्गदर्शन मिलेगा जिससे आपको फायदा होगा।

आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। श्री शिव चालीसा का पाठ करना चाहिए।


वृश्चिक राशि, कारोबार में लाभ मिलेगा image

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन आर्थिक मामले में अनुकूल रहेगा। आप परिवार के साथ आज मनोरंजक समय बिता पाएंगे। बिजनेस में आज आपको आर्थिक लाभ मिलेगा। आप आज कारोबार में विस्तार के लिए आज कुछ पूंजी भी लगा सकते हैं। पारिवारिक जीवन में आज आपको ननिहाल की ओर से सहयोग मिलैगा। ससुराल की ओर से भी आपको आज लाभ मिलने का योग बना हुआ है। किसी अचानक बनने वाली स्थिति की वजह से आपको आज अपने कार्यक्रम में बदलाव करना होगा।

आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु को बेसन के लड्डू का प्रसाद चढ़ाना चाहिए।



धनु राशि,पैतृक संपत्ति से जुड़ा मामला सुलझेगा image

धनु राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको आज भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपकी सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई मामला चल रहा है तो आज वह सुलझ सकता है। आपको आज कुछ ऐसा काम मिल सकता है जिससे आपको फायदा मिलेगा। किसी धार्मिक और सामाजिक काम से आपको आज जुड़ने का मौका मिल सकता है। आप किसी कोर्स में दाखिले के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आपको कामयाबी मिलेगी।

आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु के साथ देवी लक्ष्मी की पूजा करें और श्रीसूक्त का पाठ करें।


मकर राशि,आज सुख साधनों की प्राप्ति होगी image

मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रूप से अच्छा रहने वाला है। आपको आज सुख साधनों की प्राप्ति होगी। आपकी कोई चाहत जो काफी समय से अधूरी रही है आज उसके पूरी होने की उम्मीद रहेगी। आपके लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज परिवार के साथ मनोरंजक समय बिताने का मौका मिलेगा। किसी सगे संबंधी के साथ मिलने जुलने का मौका मिलेगा। जो जातक बीते समय से बीमार चल रहे हैं आज उनकी सेहत में सुधार होगा। आपको मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा।

आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान शिव को तांबे के लोटे से जल देना चाहिए।

Loving Newspoint? Download the app now