Next Story
Newszop

2000 साल से भी ज्यादा पुराना राज, आखिर कैसे हुई थी झुमके की शुरुआत, क्लासिकल डांसर से क्या है इसका कनेक्शन?

Send Push

महिलाओं के पास कपड़ों की तरह जूलरी के भी कई सारे ऑप्शन हैं। गले के हार से लेकर कानों के झुमकों तक, सजने- संवरने के लिए हर महिला का अलग जूलरी कलेक्शन होता है। लेकिन इन सारी जूलरी में सबसे खास होते हैं झुमके। जिनका क्रेज सालों से एक जैसा ही बना हुआ है। तभी तो 'झुमका गिरा रे' जैसे कई बॉलीवुड गाने भी बने। जिन्हें आज तक लोग गुनगुनाते हैं।



पर इन सबके बाद भी लोगों को यह नहीं पता है कि आखिर झुमकों की शुरुआत हुई कैसे। आज तो हर महिला झुमके पहनी दिखती है। लेकिन एक समय पर झुमकों को कुछ ही महिलाएं पहना करती थीं। लोग इसे सिर्फ जूलरी के एक पीस की तरह नहीं देखा करते थे। आइए जानते है झुमकों से जुड़ी ऐसे ही कुछ दिलचस्प बातें। (फोटो साभार: इंस्टाग्राम@aliabhatt, mouni roy)


कैसे हुई झुमकों की शुरुआत? image

झुमकों की शुरुआत फैशन और स्टाइल के लिए नहीं की गई थी। इसकी कहानी 300 ईसा पूर्व की है और चोल साम्राज्य से जुड़ी हुई। लोग मंदिरों में मूर्तियों को सजाने के लिए इसे बनाया करते थे। ऐसा करके भगवान को ट्रिब्यूट दिया जाता था। पर इसका बेल शेप वाला डिजाइन इतना सुंदर था कि धीरे- धीरे यह लोगों के बीच फेमस हो गया।


क्लासिक डांसर से है कनेक्शन image

एक समय पर झुमकों को सिर्फ क्लासिक डांसर पहना करते थे। ऐसा करने से डांस करते वक्त उनके फेशियल एक्सप्रेशन उभरकर आते थे। साथ ही डांसर के एलिगेंट ट्रेडशियल अटायर के साथ इनकी खूबसूरती भी लुक को शानदार बना देती थी। यहीं से झुमके फेमस होने शुरू हुए। और, फिर महिलाओं ने भी इसे साड़ी और सूटों के साथ पहनना शुरू कर दिया।


शाही महिलाएं इसे पहन दिखाती थीं ठाठ image

क्लासिक डांसर के बाद मुगल परिवार की शाही महिलाओं ने भी झुमकों को पहना शुरू किया। उन्होंने झुमकों में कई अपने एलिमेंट भी जोड़े। जैसे कान फूल और चेन वाले झुमके। जो शाही पहनावे के साथ बहुत सुंदर दिखते हैं। इन्हें बनाने के लिए सोने, चांदी और सिल्वर का इस्तेमाल किया जाता है। इसके डिजाइन के भी कई सारे ऑप्शन होते हैं।


हर राज्य में होते हैं खास और अलग image

हर झुमके का डिजाइन अलग होता है। लेकिन अगर आप एक- एक राज्य के हिसाब से देखेंगे, तो भी आपको हर झुमका अलग दिखेगा। जैसे साउथ में बनने वाले झुमकों पर टेंपल डिजाइन देखने के लिए मिलते हैं। जबकि राजस्थान में मीनाकारी और कुंदन वाले झुमके तैयार किए जाते हैं। पर हर डिजाइन होता बेल शेप में ही है, जो इसे अलग बनाता है।


1966 में एक गाने में बना दिया था सबका फेवरेट image

1966 में रिलीज हुई फिल्म 'मेरा साया’ को लोग बेशक एक पल के भूल जाएं। लेकिन इस फिल्म का गाना 'झुमका गिरा रे' लोग कभी नहीं भूल पाएंगे। इस ब्लॉकबस्टर गाने ने झुमकों को पूरे भारत में अलग पहचान दिलाई। तभी जब 2023 में फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में इसका नया वर्जन आया, तो भी लोगों ने बहुत प्यार दिया।


लुक में लगा देता है चार- चांद image

झुमका ऐसे ही सबके फेवरेट नहीं है। इसके पास हर लुक को खास बना देने की काबिलियत है। प्लेन चिकनकारी कुर्ती से लेकर सिल्क की साड़ी तक इसे पहना जा सकता है। लाइट अटायर को अट्रैक्टिव बनाने के लिए हैवी वाले झुमके पहने जा सकते हैं। जबकि क्लासी लुक के लिए गोल्ड के झुमके बेस्ट रहते हैं।





तो यह थी झुमके से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें, जिन्हें जानकर महिलाएं भी कहेंगी - हमें यह सब नहीं पता था।

Loving Newspoint? Download the app now