अगली ख़बर
Newszop

29 चौके और 5 छक्के... पृथ्वी शॉ ने मचाई तबाही, रणजी ट्रॉफी इतिहास का ठोका तीसरा सबसे तेज दोहरा शतक

Send Push
नई दिल्ली: रणजी ट्रॉफी 2025-26 का सीजन अक्टूबर में शुरू हुआ। इस रेड बॉल घरेलू टूर्नामेंट में भारत के पूर्व अंडर 19 कप्तान पृथ्वी शॉ ने तबाही मचा दी। पृथ्वी शॉ ने दोहरा शतक ठोक डाला। उन्होंने 156 गेंदों का सामना करते हुए 222 रन बनाए। शॉ ने अपनी पारी में 29 चौके और 5 छक्के लगाए। बता दें कि पृथ्वी शॉ ने रणजी ट्रॉफी के इतिहास में तीसरा सबसे तेज दोहरा शतक ठोक डाला। पृथ्वी ने 141 बॉल में डबल सेंचुरी लगाई। उन्होंने यह कारनामा चंदीगढ़ के खिलाफ किया है।

रणजी ट्रॉफी के इतिहास में सबसे तेज दोहरा शतक हैदराबाद के तन्मय अग्रवाल के नाम है। उन्होंने 2024 में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 119 बॉल में डबल सेंचुरी लगाई थी। वहीं, इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर भारत के पूर्व कोच और खिलाड़ी रवि शास्त्री हैं। 1985 में शास्त्री ने बड़ौदा के खिलाफ 123 बॉल में डबल सेंचुरी लगाई थी।बता दें कि पृथ्वी शॉ ने इस मैच में शतक 72 बॉल में लगा दिया था। 222 रन की इस पारी में शॉ ने 142.31 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की।


कुछ ऐसा चल रहा महाराष्ट्र और चंदीगढ़ का मैच

चंदीगढ़ के कप्तान मनन वोहरा ने टॉस जीतकर महाराष्ट्र के खिलाफ पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। पहली पारी में महाराष्ट्र ने 313 रन बनाए। रुतुराज गायकवाड़ ने पहली पारी में 116 रन बनाए थे। वहीं चंदीगढ़ के लिए 3-3 विकेट जगजीत सिंह और अभिषेक सैनी ने लिए।

इसके बाद पहली पारी में चंदीगढ़ की टीम 209 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इसके बाद दूसरी पारी में महाराष्ट्र ने 3 विकेट पर 359 रन बनाकर पारी को घोषित कर दिया और चंदीगढ़ के सामने 464 रन का बड़ा टारगेट रखा। शॉ के अलावा दूसरी पारी में महाराष्ट्र के लिए सिद्धेश वीर ने 62 तो रुतुराज गायकवाड़ ने नाबाद 36 रन बनाए
न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें