Next Story
Newszop

दुनिया के इन आइलैंड पर चलता है बस जानवरों का राज, डरावने हैं, लेकिन नजारा कर देगा क्रेजी, एक पर लग चुका है बैन

Send Push
अगर आपने कभी आइलैंड की यात्रा की हो, तो आपको जरूर पता होगा कि ये जगहें कितनी सुंदर होती है। एक खूबसूरत आइलैंड की यात्रा अच्‍छे अनुभव के साथ अच्‍छी यादें भी देती है। यूं तो आपने भारत समेत दुनिया के कई आइलैंड के बारे में सुना होगा, जहां केवल इंसान जाते हैं। लेकिन आज हम आपको दुनिया के ऐसे आइलैंड के बारे में बताएंगे, जहां इंसानों के बजाय जानवरों की आबादी सबसे ज्‍यादा दिखाई देती है। इन आइलैंड पर किसी इंसान का नहीं, बल्कि जानवरों का राज चलता है। इसलिए ये आइलैंड किसी न किसी जानवर के नाम से जाने जाते हैं। तो आइए जानते हैं दुनिया के एनिमल आइलैंड के बारे में।
स्‍नैक आइलैंड, ब्राजील image

ब्राजील में स्‍नैक आइलैंड बहुत फेमस है। साओ पाउलो शहर से कुल 90 मील की दूरी पर बना यह आइलैंड सांपों से भरा हुआ है। यहां पर गोल्‍डन लॉस हेड वाइपर सांप देखने को मिलते हैं। इनके बारे में कहा जाता है कि ये अन्‍य सांपों के मुकाबले बहुत जहरीले होते हैं। वैसे तो यह आइलैंड 100 एकड़ में फैला है, लेकिन यहां 4,500 से ज्‍यादा सांप रहते हैं। यह जगह इतनी खतरनाक है कि अब ब्राजील सरकार ने यहां आने पर प्रतिबंध लगा दिया है।




पिग आइलैंड , बहामास image

आपने अक्‍सर पिग यानी सुअर को कीचड़ में खेलते देखा होगा। हालांकि, अब शहरों में सुअर बहुत देखने को मिलते हैं। लेकिन बहामास में पिग आइलैंड में आपको सूअरों की अलग-अलग प्रजातियां देखने को मिल जाती हैं। बहामास कैरिबियन में आइलैंड का एक छोटा सा ग्रुप है। । यहां का पानी क्रिस्टल की तरफ साफ रहता है। आप यहां इंसानों के बजाय सूअरों को रेत में नहाते और समुद्र में तैरते हुए देख सकते हैं। दिलचस्‍प बात तो यह है कि इंसान न केवल सूअरों के साथ तैर सकते हैं बल्कि उनके साथ तस्‍वीर भी ले सकते हैं।




रैबिट आइलैंड, जापान image

इन क्‍यूट से जानवरों को आपने चिड़ियाघर में ज्यादा देखा होगा। लेकिन जापान के एक आइलैंड में आप कई सारे जंगली खरगोश को पानी में तैरते देख सकते हैं। कहते हैं कि युद्ध के दौरान एक टेस्‍ट के लिए खरगोशों को यहां लाया गया था। लेकिन युद्ध के बाद यहां एक पार्क डेवलप किया गया और खरगोशों को यहीं पर छोड़ दिया गया। वर्तमान में यहां पर 750 से ज्‍यादा खरगोश एक साथ रहते हैं।




कैट आइलैंड, जापान image

क्‍या आप जानते हैं जापानी लोगों को बिल्लियों से बेहद प्यार है। यही वजह है कि इस देश में 12 से ज्‍यादा कैट आइलैंड बन गए हैं। यहां पर सबसे फेमस कैट आइलैंड है अओशिमा। नाव से उतरते ही आपको हर जगह बिल्लियां खेलते हुई दिखाई दे जाएंगी। आइलैंड पर घूमने के अलावा पर्यटक बिल्लियों को खाना खिला सकते हैं। उन्‍हें बिल्लियों के साथ् सेल्‍फी लेने की भी इजाजत है। कैट लवर्स के लिए यह आइलैंड किसी स्वर्ग की तरह है।




कोमोडो नेशनल पार्क, इंडोनेशिया image

इंडोनेशिया में एक ऐसा आइलैंड है, जो लिविंग फॉसिल को आश्रय देता है। यह आइलैंड कोमोडो ड्रैगन का घर है। इसे दुनिया की सबसे बड़ी छिपकली माना जाता है। बता दें कि कोमोडो ड्रेगन बहुत बड़ा जीव है। इसकी लंबाई 10 फीट और वजन 300 पाउंड तक होता है। यह जीव आपको दुनिया में यहां के अलावा और कहीं देखने को नहीं मिलेगा। इन घातक जानवरों को सुरक्षा के तहत ही देखा जा सकता है।



Loving Newspoint? Download the app now