रांचीः झारखंड में नवंबर माह में ही ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग ने राज्य के छह जिलों के लिए 10 नवंबर से 12 नवंबर तक शीतलहर की चेतावनी जारी की है, जिससे इन क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में और अधिक गिरावट आने की आशंका है। पलामू, गढ़वा, चतरा, गुमला, लातेहार और लोहरदगा जिलों में 10 नवंबर की सुबह साढ़े आठ बजे से 12 नवंबर की सुबह साढ़े आठ बजे तक शीतलहर की चेतावनी जारी की गयी है।
आईएमडी ने बताया कि पिछले 24 घंटों में राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है और अगले कुछ दिनों में इसमें और गिरावट आने की उम्मीद है। राज्य में सबसे कम तापमान खूंटी में नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि कोडरमा, गढ़वा और चतरा में तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है, जिससे दृश्यता प्रभावित हो सकती है।
तापमान में भारी गिरावट
राज्य में उत्तर-पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से पहले ही तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। कई जिलों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ चुका है, जबकि कुछ क्षेत्रों में पारा 12 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। शीतलहर की चेतावनी के कारण इन जिलों में लोगों को अत्यधिक ठंड का सामना करना पड़ सकता है।
मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे इस दौरान सतर्क रहें और ठंड से बचाव के आवश्यक उपाय करें, क्योंकि शीतलहर के कारण मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।

You may also like

भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने गृहमंत्री ओमप्रकाश अर्याल से की शिष्टाचार भेंट

रायपुर : कुख्यात सूदखोर वीरेंद्र सिंह तोमर गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस

इस सप्ताह सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेंगे 6 नए आईपीओ, 7 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

हेलीकॉप्टर दुर्घटना का खतरनाक वीडियो हुआ वायरल

Prada का अनोखा सेफ्टी पिन: कीमत जानकर रह जाएंगे दंग!