नई दिल्ली: नवंबर की शुरुआत में प्रदूषण एक बार फिर बेहद खराब स्तर पर पहुंच गया है। शनिवार को एक्यूआई में 85 पॉइंट का इजाफा हुआ। वहीं राहत की बात यह रही कि 2015 से अब तक यह नवंबर की दूसरी सबसे कम प्रदूषित शुरुआत है। आमतौर पर नवंबर पूरे साल का सबसे प्रदूषित महीना होता है।
इन इलाकों में स्थिति सबसे खराबराजधानी में सुबह से ही स्मॉग की परत छाई रही थी। धूप दिखाई दी, लेकिन इसके बावजूद स्मॉग की वजह से धूप धुंधली रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार दिल्ली का औसत एक्यूआई 303 रहा। बीते शुक्रवार को यह 218 हो गया था। फरीदाबाद का एक्यूआई 196, गाजियाबाद का 298, ग्रेटर नोएडा का 265, गुरुग्राम का 276 और नोएडा का 292 रहा। 23 जगहों पर एक्यूआई बेहद खराब और 14 जगहों पर यह खराब रहा।
2019 में खराब स्तर पर हुई नवंबर की शुरुआतबीते सालों की बात करें तो अब तक महज एक बार 2021 में नवंबर की शुरुआत खराब स्तर पर हुई थी। इस साल एक नवंबर को एक्यूआई 281 रहा था। जबकि 2015 से अब तक 2019 में नवंबर सबसे अधिक प्रदूषित रहा है। 2019 में एक नवंबर को एक्यूआई 484 था।
कई दिनों तक खराब रहेगा प्रदूषण
पूर्वानुमान के अनुसार प्रदूषण का स्तर 2 से 4 नवंबर तक बेहद खराब के स्तर पर रहेगा। इसके बाद अगले छह दिनों तक यह बेहद खराब ही बना रह सकता है। शनिवार को हवाओं की गति 8 से 15 किमी प्रति घंटे रही। रविवार को भी यह लगभग 8 से 15 किमी प्रति घंटे आसपास रहेगी। 3 नवंबर को यह 15 किमी प्रति घंटे के आसपास रह सकती है। 4 नवंबर को 5 से 10 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है।

You may also like

2 महीने में ट्रंप सरकार ने लिए 3 फैसले, तीनों ने दी सिर्फ भारतीय छात्रों-वर्कर्स को टेंशन, जानें पूरा मामला

कुएंˈ में गिर गया बूढ़ा गधा लोग उसे वहीं दफनाने को मिट्टी डालने लगे लेकिन फिर हुआ ये चमत्कार﹒

भारत काे विश्व गुरु बनाने में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण : चारू चौधरी

बीएचयू में कृषि विज्ञान संस्थान के पुरा छात्रों के योगदान से निर्मित हुआ अतिथि गृह

शादीशुदाˈ जिंदगी पल भर में हो जाएगी बर्बाद; पत्नी को हमेशा पति से छिपाकर रखनी चाहिए ये 3 बातें﹒