Pisces Horoscope Today, 6 may 2025 : मीन राशि वालों के लिए आज का दिन करियर के लिए अच्छा है। आपको मेहनत का फल मिलेगा और नए अवसर प्राप्त होंगे। प्रभावशाली लोगों से मदद मिलेगी और नौकरी में उच्च अधिकारियों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। दोस्तों के साथ घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। आज मीन राशि का करियर राशिफल : आज आपको कड़ी मेहनत का पूरा लाभ मिलेगा। आज आपको आगे बढ़ने के नए मौके मिलेंगे। नया काम शुरू करने के लिए आज का समय अच्छा है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से आप लाभ कमा सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को उच्च अधिकारियों का मार्गदर्शन मिलेगा। अधीनस्थ कर्मचारी आपकी बात मानेंगे। लक्ष्य प्राप्ति की दिशा में आसानी से आगे बढ़ेंगे। 6 मई का लकी राशिफल आज मीन राशि का प्रेम और पारिवारिक राशिफल : परिवार में सुख शांति का माहौल रहेगा। जीवनसाथी की मदद मिलेगा। घरेलू कार्यों को लेकर चली आ रही किसी चिंता का समाधान हो सकता है। घर पर किसी धार्मिक कार्यक्रम की योजना बना सकते हैं। दोस्तों के साथ मन लगेगा। उनके साथ शाम के समय घूमने जा सकते हैं। आज मीन राशि की सेहत : मीन राशि वाले आज सावधानी से वाहन चलाएं, चोट आदि लग सकती है। किसी मशीन आदि का इस्तेमाल करते हुए भी सतर्कता बरतें। आज मीन राशि के उपाय : मीन राशि के जातक आज 7 बार हनुमान चालीसा का पाठ करें। इससे आपको हनुमान जी की कृपा मिलेगी।आज का कुंभ राशिफल
You may also like
Cricketer Shivalik Sharma: मुंबई इंडियंस के पूर्व क्रिकेटर शिवालिक शर्मा गिरफ्तार, महिला ने लगाया बलात्कार का आरोप
इस वायरल डॉक्यूमेंट्री में देखें क्या होती हैं 'लू' और ये कैसे बनती हैं ?
राजस्थान में पत्नी की बेवफाई ने ले ली पति की जान! 11 साल पुराने अफेयर से तंग आकर किया सुसाइड, बोला- अब बर्दाश्त नहीं होता"
24 घंटे में दूसरी बार पीएम मोदी से मिले NSA अजीत डोभाल, सरकार रच रही पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी रणनीति
Bihar News: बिहार समाचार वार्षिकांक 2024 का लोकार्पण, सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री महेश्वर हजारी ने किया विमोचन