रांचीः दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती दिशोम गुरु और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की तबीयत शुक्रवार को अचानक बिगड़ गई। पहले उनकी तबीयत में सुधार हो रहा था। इस खबर के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दिल्ली के लिए रवाना हो गए। इससे पहले वे विधानसभा के मानसून सत्र में भाग ले रहे थे। उन्हें जगन्नाथपुर में वन महोत्सव में भी जाना था, लेकिन कार्यक्रम शुरू होते ही वे वापस चले गए।
शिबू सोरेन 19 जून से अस्पताल में भर्ती
शिबू सोरेन को 19 जून को रूटीन चेकअप के लिए दिल्ली लाया गया था। उनकी पुत्रवधू कल्पना सोरेन उन्हें लेकर आई थीं। उसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में उनकी हालत गंभीर हो गई थी। डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी सेहत पर नजर रख रही है।
हेमंत सोरेन लगातार पिता की देखभाल कर रहे
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लगातार दिल्ली में रहकर अपने पिता की देखभाल कर रहे हैं। 31 जुलाई को वे झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के लिए रांची लौटे थे। उन्होंने सर्वदलीय बैठक के बाद पत्रकारों को बताया था कि शिबू सोरेन का स्वास्थ्य स्थिर है। उन्होंने कहा था कि पिता शिबू सोरेन का स्वास्थ्य फिलहाल स्थिर बना हुआ है। ब्रेन स्ट्रोक के बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गयी थी, लेकिन चिकित्सकों ने स्थिति संभाल ली है। उनकी तबीयत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है।
बेहतर स्वास्थ्य के लिए लोग पूजा-अर्चना
उधर, झारखंड में शिबू सोरेन के बेहतर स्वास्थ्य के लिए लोग पूजा-अर्चना कर रहे हैं। झामुमो के संस्थापक संरक्षक और राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन के लिए सभी प्रार्थना कर रहे हैं।

You may also like
Asia Cup 2025: जसप्रीत बुमराह का एशिया कप में खेलना संदिग्ध, इस रिपोर्ट में हुआ खुलासा
स्टेनोग्राफर को हर महीने मिलता है कितना पैसा, जान लें 8वें वेतन आयोग के बाद कितनी बढ़ेगी सैलरी
अनुपम खेर ने पिता के निधन पर मनाया जश्न, जानें क्यों
Rajasthan: एसआई भर्ती परीक्षा, बेनीवाल ने कहा-न हिम्मत टूटी और ना हीं इरादा डगमगाया
'अभिनय करना आसान नहीं, हर रोल पहला लगता है', रणदीप हुड्डा