Next Story
Newszop

मिथुन राशि का साप्ताहिक राशिफल 18 से 24 अगस्त 2025 , सुख के रंगो से खिला होगा यह सप्ताह

Send Push
Mithun Saptahik Rashifal, 18 August to 24 August 2025 :

मिथुन राशि के सितारे बताते हैं कि सप्ताह का आरंभ सरगम के सात सुरों की भांति सुखद और उतार चढाव भरा रहेगा। कामकाज में आज आपकी व्यस्तता बनी रहेगी। समर्थकों के साथ आपके विरोधियों की संख्या बढ़ेगी, किन्तु विरोधी अपने ही अंतर्द्वंद्व में उलझकर निष्फल रहेंगे। कई नकारात्मक परिस्थितियाँ पल्लवित होंगी, परंतु आपके धैर्य और कर्मठता के कारण वे आपके पथ को रोक न सकेंगी। सहयोगियों के बीच सामंजस्य में थोड़ी कमी दृष्टिगोचर होगी, किन्तु व्यावसायिक संबंध गहन और प्रगाढ़ होंगे। विवेकशीलता में वृद्धि होगी तथा आत्मबल और आंतरिक क्षमता का विकास होगा। आध्यात्म के प्रति गहन रुचि जागृत होगी।



सप्ताह के के मध्य में व्यापार और करियर में नए अवसर सामने आएंगे। किसी नए प्रोजेक्ट या योजना की नींव रख पाएंगे। किसी वरिष्ठ या प्रशंसक की सराहना आपके करियर को ऊर्जा प्रदान करेगी। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकता है, जो आपके मन को क्षणिक रूप से परेशान करेगा। लेकिन सामाजिक पहचान और गहराई पाएंगे। भाई-बहन से जुड़ी चिंता आपको उलझा सकती है। माता पिता की सेहत को लेकर कुछ समस्या हो सकती है। आपको किसी अपरिचित व्यक्ति से सहयोग मिल सकता है।



सप्ताह के अंत में शासन या किसी बड़े व्यक्ति के सहयोग से बड़े लाभ की संभावना बनेगी। किंतु पुराने निवेश से अपेक्षित लाभ न मिलने पर मन खिन्न हो सकता है। कामयाबी अवश्य मिलेगी, परंतु इच्छाओं के विपरीत परिणाम भी सामने आएंगे। अतिउत्साह से बचना उचित होगा। सेहत मामूली रूप से अस्वस्थ रह सकती है। किसी भी प्रकार का जोखिम लेने से बचें। नयी संभावनाओं के मार्ग में थोड़ी रुकावट आएगी, परंतु किसी विवाद पर अंततः विराम लग जाएगा। आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी, न अधिक प्रसन्न करने वाली, न अधिक विचलित करने वाली। समग्र रूप से यह सप्ताह आपके लिए सुखद रहेगा। यात्रा का भी इस हफ्ते संयोग बनेगा।

शुभ रंग- लाल, हरा

शुभ अंक-1,5


Loving Newspoint? Download the app now