बरसात का मौसम शुरू होना वाला है और इस दौरान मच्छरों से फैलने वाली कई बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है, जैसे कि डेंगू, चिकनगुनिया, जीका वायरस, और मलेरिया आदि। ऐसे में इस मौसम में मच्छरों से बचने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय आजमाने लग जाते हैं।
ऐसे भी कई लोग होते हैं जिन्हें लगता है कि मच्छर औरों के मुकाबले उन्हें अधिक काटते हैं। लेकिन ये केवल आपका शक नहीं है बल्कि सच में ऐसा हो सकता है। ऐसी कई वजहें हैं जिस वजह से मच्छर कुछ लोगों को ज्यादा काट सकते हैं। जिससे अधिकतर लोग अनजान रहते हैं।
आज हम इस आर्टिकल में उन 6 वजहों का खुलासा करने वाले हैं जिसके चलते आपको मच्छर अधिक काटते हैं और इसीलिए बरसात के दौरान आपको इनसे बचाने के लिए उपाय जरूर करने चाहिए। हम आपके साथ उन उपायों को भी साझा करेंगे।
Photos- Freepik
मच्छर व्यक्ति को ढूंढता कैसे है?

एक मच्छर अपने भोजन की तलाश करते समय कई तरह के संकेतों को महसूस करता है जो बताते हैं कि कोई इंसान पास में है। इन संकेतों मेंकार्बन डाइऑक्साइड, त्वचा की दुर्गंध और बॉडी की गर्मी शामिल होती है।
किन वजहों से मच्छर आपको अधिक काटते हैं?
अब बात आती है कि आखिर कुछ लोगों को मच्छर दूसरों के मुकाबले अधिक क्यों काटते हैं। medicinenet के मुताबिक (ref), उसकी कई वजहें हो सकती हैं, जैसे कि-
शरीर का आकार

ये पढ़ने में थोड़ा आश्चर्यजनक जरूर है लेकिन अध्ययनों से पता चलता है कि मच्छर आमतौर पर बड़े व्यक्तियों की ओर आकर्षित होते हैं। ऐसा इसलिए हो सकता है क्योंकि उनमें अधिक खून होता है और वे अधिक गर्मी पैदा करते हैं।
बॉडी हीट

क्या आप जानते हैं मच्छर गर्म,आर्द्र जलवायु में पनपते हैं और ऐसे इंसानों को पसंद करते हैं जिनके शरीर का टेम्प्रेचर स्वाभाविक रूप से अधिक होता है। कुछ मामलों में आपके द्वारा पहने गए कपड़ों की वजह से भी मच्छर आपको काट सकते हैं क्योंकि इससे आपके शरीर में गर्मी बरकरार रहती है।
स्किन बैक्टीरिया
इसके अलावा स्किन बैक्टीरिया की वजह से भी मच्छर आपको अधिक काट सकते हैं, क्योंकि यह शरीर की गंध और मच्छरों के लिए आकर्षक पदार्थों को स्रावित करने में भूमिका निभाते हैं।
ब्लड टाइप
कई अध्ययनों से पता चला है कि ब्लड ग्रुप O वाले लोग ब्लड ग्रुप बी या ए वाले लोगों की तुलना में मच्छर के काटने के प्रति अधिक संवेदनशील होते हैं। हालांकि इसके कारण अभी भी अज्ञात हैं।
प्रेग्नेंसी

गर्भावस्था के दौरान महिलाओं में ब्लड वॉल्युम और मेटाबॉलिज्म दर अधिक होती है। इससे गर्भवती महिलाओं को मच्छरों के काटने का खतरा हो सकता है।
जीन्स

जी हां, जीन्स भी मच्छरों को आकर्षित करने का काम कर सकते हैं। एक शोध के मुताबिक, एक अंतर्निहित जेनेटिक मैकेनिज्म बार-बार मच्छरों के काटने में भूमिका निभा सकता है।
मच्छर से कैसे करें अपना बचाव?
ये तो हमने जान लिया कि किस वजह से आपके आस-पास मच्छर अधिक मंडराते हैं, लेकिन इनसे बचा कैसे जाए?तो इसके लिए आप निम्नलिखित उपायों को अपना सकते हैं। ये उपाय बारिश के मौसम में हर किसी को मच्छर जनित रोग से बचाने में मदद कर सकते हैं।
1- मच्छर पानी में पनपते हैं,इसलिए अपने घर के आस-पास पानी जमा ना होने दें।
2- आप मच्छर भगाने वाली क्रीम,कॉइल,या अन्य उत्पादों का उपयोग कर सकते हैं।
3- सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करें। इससे आप मच्छरों से बचे रहेंगे।
4- बाहर निकलते समय लंबी आस्तीन वाले कपड़े और पैंट पहनें। ये आपको मच्छर के हमले से बचाने में मदद करेंगे।
5- अपने घर और आस-पास की सफाई का ध्यान रखें। कचरा इकट्ठा न होने देना मच्छर से बचने का एक अच्छा उपाय है।
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें। एनबीटी इसकी सत्यता, सटीकता और असर की जिम्मेदारी नहीं लेता है।
You may also like
हरियाणा सीएमओ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, राज नेहरू को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी
पूर्वोत्तर में बारिश से प्रभावित लोगों के लिए जेपी नड्डा ने जताई चिंता, भाजपा कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश
सलमान खुर्शीद के पीएम मोदी की तारीफ करने पर कांग्रेस का एक खेमा नाराज, कार्रवाई की मांग
Rajasthan: कोरोना संक्रमितों की संख्या तीन अंको में पहुंची, अब लिया गया यह फैसला...
भवाली बाजार में पुराने भवन में लगी आग, 7-8 दुकानें चपेट में