मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के किठौर क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। किठौर की गर्भवती महिला ने अपने पति और उसके दोस्तों पर सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि पति न केवल खुद उसे प्रताड़ित करता रहा बल्कि दोस्तों को बुलाकर कई दिनों तक उससे दुष्कर्म कराता रहा। इस घटना के बाद महिला के गर्भ में पल रहे जुड़वा भ्रूण की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पांच दिन तक बंधक बनाने का आरोपपीड़िता का आरोप है कि विरोध करने पर पति और उसके साथियों ने उसे बंधक बना लिया। महिला का आरोप है कि उन्होंने उसके साथ पांच दिन तक लगातार दुष्कर्म किया। इस दौरान उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज भी की गई। इस कारण गर्भ में पल रहा जुड़वा भ्रूण समाप्त हो गया। इसके बाद महिला ने किठौर थाने में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस कार्रवाई पर सवालपरिजनों और पीड़िता ने मामले में पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि शिकायत दर्ज कराने के बावजूद पुलिस ने शुरू में कोई कार्रवाई नहीं की। बाद में हाई लेवल अफसर के हस्तक्षेप पर मुकदमा दर्ज किया गया। हालांकि, इसके बाद भी अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
एसएसपी में आया मामलासोमवार को भारतीय किसान यूनियन (रोहटा) की महिला जिला अध्यक्ष गुलबहार अकबर दोनों पीड़िता महिलाओं को लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंचीं। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस की लापरवाही के चलते अब तक न्याय नहीं मिल पाया है।
एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने मामले में थाना पुलिस को तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए हैं। जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

You may also like
रॉन्ग नंबर से शुरू हुआ प्यार, कुएं में मिला कंकाल… क्या है ये खौफनाक कहानी?
संघ की स्थापना भारतीय समाज के मूल्यों को बनाए रखने और उन्हें मजबूत करने के लिए की गई थी: विजय शर्मा
मुंबई के मलाड में नकली पुलिस वाहन और वर्दी के साथ शूटिंग, 5 के खिलाफ मामला दर्ज
मेरठ पुलिस ने सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट करने वाले युवक को गिरफ्तार किया
Box Office Collection: कांतारा चैप्टर 1 पहले ही दिन तोड़ सकती है इन फिल्मों का रिकॉर्ड