Next Story
Newszop

भारत-पाक तनाव के बीच अशोक गहलोत का एक वीडियो क्यो हो गया जमकर वायरल, जानें

Send Push
जयपुर : राजस्थान में शनिवार को भी पाकिस्तान ने फिर से जैसलमेर में अटैक किया। भारत पाक के बीच इस तनाव को लेकर भजनलाल सरकार भी पूरी तरह अलर्ट पर है। इधर, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया गया एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा हैं। इसको लेकर सोशल मीडिया पर लोग काफी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। दरअसल, गहलोत ने देश के वीर जवानों के शौर्य को सलाम करते हुए निकाली गई, जय हिंद यात्रा का यह वीडियो शेयर किया हैं, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। गहलोत की ओर से पोस्ट किया गया वीडियो वायरलभारत-पाकिस्तान के बीच बेहद तनाव के हालात बने हुए हैं। पाकिस्तान भारत पर लगातार अटैक कर रहा है। इस बीच कांग्रेस की ओर से दिल्ली में जय हिंद यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने यात्रा से जुड़ा हुआ एक वीडियो शेयर किया। इसमें उन्होंने वीर जवानों के शौर्य और बलिदान को नमन किया हैं। इस वीडियो को शेयर करने के साथ गहलोत ने लिखा हैं कि सभी नागरिक देश की सुरक्षा में तैनात जवानों के साथ खड़े हुए हैं। भारतीय सभी धर्म और वर्गों की एकता में ही हमारे असली ताकत और जीत है। इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स काफी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। कांग्रेस से अपील, जवानों और आमजन की मदद करेंसोशल मीडिया पर शेयर किए गए गहलोत ने इस वीडियो के माध्यम से उन्होंने देशभर में एक जुटता का संदेश देने का काम किया है। गहलोत ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की है कि संकट की स्थिति में देश की जनता और सुरक्षा बलों के साथ खड़े रहे। कांग्रेस कार्यकर्ता जहां भी हैं, वही आमजन की हर संभव मदद करें, साथ ही जवानों का हौसला बढ़ाए, इधर, सीएम भजनलाल की ओर से सर्वदलीय बैठक में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भी सरकार के इंतजामों पर संतुष्टि जताते हुए कहा कि विपक्ष सरकार के साथ है।
Loving Newspoint? Download the app now