सुनील मिश्रा, बदायूं: उत्तर प्रदेश के बदायूं जनपद में बिसौली नगर के बिल्सी रोड़ स्थित एक निजी अपोलो हॉस्पिटल में उस वक्त अफरा-तफरी और हड़कंप मच गया। जब हॉस्पिटल अचानक से आग की चिंगारी शोला बन गई। आसपास निवास कर रहे लोग और व्यापारी अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद कर हादसा स्थल की ओर दौड़कर पहुंचे। सूचना के बाद कोतवाली हरेन्द्र सिंह और सीओ बिसौली सर्किल सुनील कुमार सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद फायर बिग्रेड की टीमों ने पहुंच कर आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। लगभग दो घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद बमुश्किल आग पर काबू पाया जा सका है। लेकिन आग लगने से नगर में दहशत सी फैल गई।
दरअसल मंगलवार देर-रात आठ बजे के आसपास दीपावली के दीपक की लौ से निकली चिंगारी से नगर बिसौली में बिल्सी रोड़ पर संचालित निजी अस्पताल अपोलो को आग की लपटों ने चपेट में ले लिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। बताते हैं कि इस दौरान आसपास के घरों और दुकानदारों में दहशत का माहौल बन गया।
मौके पर दौड़कर सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंच गए और आग बुझाने की कोशिशें शुरू की गई लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। सूचना के बाद सीओ बिसौली सर्किल सुनील कुमार सिंह और इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह पुलिस बल और फायर बिग्रेड के साथ मौके पर पहुंच गए। फायर बिग्रेड की टीमों ने बामुशिक्ल करीब दो घंटे में आग पर काबू पाया तब जाकर कहीं लोगों ने राहत की सांस ली।
सीओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि आज रात साढ़े आठ बजे सूचना प्राप्त हुई कि अपोलो हॉस्पिटल जो कि लोकेश यादव नामक व्यक्ति द्वारा संचालित किया जा रहा है। अभी तक ये पता चला है कि दीपावली का दीपक आज वो जलाने हॉस्पिटल आए थे और पूजा-पाठ किया की। इसके बाद हास्पिॅटल में आग लग गई। कोई जनहानि नहीं हुई है। आग पर काबू पा लिया गया है। हादसे की जांच पड़ताल की जा रही है।

You may also like
BB 19: नॉमिनेशन में लॉकर में बंद है हर सदस्य की तकदीर, कौन करेगा किसका फैसला? नेहल बोलीं- अब गेम में मजा आएगा
बिहार चुनाव में बीजेपी-जेडीयू ने कम यादव उम्मीदवार क्यों उतारे? जानिए NDA का सियासी गणित
मिशन 2027: बसपा में बड़ा बदलाव, मुनकाद अली को हटाकर इन दो नेताओं को बनाया गया मेरठ का मुख्य मंडल प्रभारी
Good News: गाजियाबाद नगर निगम शहर में बनाएगा हाईटेक लाइब्रेरी, 10 करोड़ रुपये होंगे खर्च, जानिए पता
50 हजार कर्ज के 70 जमा किए फिर भी नहीं थमा सूदखोर का टॉर्चर, 8 दिन से भूखे मुबाशिर ने जहर खाकर दे दी जान