चंडीगढ़: तेज गेंदबाजों मुकेश चौधरी और रामकृष्ण शेखर घोष के चार-चार विकेट से महाराष्ट्र ने रणजी ट्रॉफी ग्रुप बी मैच के चौथे और अंतिम दिन मंगलवार को चंडीगढ़ को 144 रन से हरा दिया। महाराष्ट्र के 464 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए चंडीगढ़ की टीम मंगलवार को एक विकेट पर 129 रन से आगे खेलने उतरी और 94.1 ओवर में 319 रन पर ऑल आउट हो गई। प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड महाराष्ट्र के रुतुराज गायकवाड़ को मिला, जिन्होंने पहली पारी में शतक बनाया था। हालांकि, उन्होंने यह अवॉर्ड ओपनर पृथ्वी शॉ के साथ शेयर किया।
गायकवाड़ ने शॉ के साथ शेयर किया प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड
महाराष्ट्र के लिए ओपनिंग करते हुए पृथ्वी शॉ ने ऐतिहासिक पारी खेली। दूसरी इनिंग्स में शॉ ने महज 141 गेंद में दोहरा शतक ठोक डाला था। यह रणजी ट्रॉफी के इतिहास का तीसरा सबसे तेज दोहरा शतक था। शॉ ने 156 बॉल में 222 रन बनाए। उनकी पारी में 29 चौके और 5 छक्के शामिल थे। इस गजब पारी के चलते रुतुराज गायकवाड़ ने अपना प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड पृथ्वी शॉ के साथ शेयर किया। गायकवाड़ का यह जेस्चर फैंस को काफी पसंद आया।
अर्जुन आजाद ने चंडीगढ़ के लिए ठोका शतक
लक्ष्य हासिल करने के लिए चंडीगढ़ को अपने शीर्ष बल्लेबाजों से कुछ बड़ी पारियों की उम्मीद थी लेकिन सलामी बल्लेबाज अर्जुन आजाद (168 रन, 236 गेंद) के अलावा उसका कोई बल्लेबाज शतक नहीं बना पाया। अपना सिर्फ दूसरा प्रथम श्रेणी मैच खेल रहे 24 साल के आजाद ने लगातार दूसरा शतक जड़ा। उन्होंने गोवा के खिलाफ पदार्पण करते हुए 141 रन की पारी खेली थी।
कप्तान मनन वोहरा ने भी चंडीगढ़ की ओर से 58 रन की पारी खेली जबकि अंडर-19 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य रहे राज बावा ने 42 रन का योगदान दिया लेकिन अन्य बल्लेबाज दोहरे अंक में भी पहुंचने में नाकाम रहे।महाराष्ट्र की ओर से चौधरी ने 34 रन पर चार जबकि घोष ने 71 रन पर चार विकेट चटकाए। महाराष्ट्र को इस जीत से छह अंक मिले।
(भाषा के इनपुट के साथ)

Shared Glory, True Spirit 🫡
— Maharashtra Cricket Association (@MahaCricket) October 28, 2025
Ruturaj Gaikwad shared his Player of the Match award with Prithvi Shaw, recognising Shaw’s sensational 222-run knock that set up Maharashtra’s victory.
A gesture that speaks volumes — teamwork, respect, and mutual excellence at its best.#mca… pic.twitter.com/yMWHsW7Miq
अर्जुन आजाद ने चंडीगढ़ के लिए ठोका शतक
लक्ष्य हासिल करने के लिए चंडीगढ़ को अपने शीर्ष बल्लेबाजों से कुछ बड़ी पारियों की उम्मीद थी लेकिन सलामी बल्लेबाज अर्जुन आजाद (168 रन, 236 गेंद) के अलावा उसका कोई बल्लेबाज शतक नहीं बना पाया। अपना सिर्फ दूसरा प्रथम श्रेणी मैच खेल रहे 24 साल के आजाद ने लगातार दूसरा शतक जड़ा। उन्होंने गोवा के खिलाफ पदार्पण करते हुए 141 रन की पारी खेली थी।
कप्तान मनन वोहरा ने भी चंडीगढ़ की ओर से 58 रन की पारी खेली जबकि अंडर-19 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य रहे राज बावा ने 42 रन का योगदान दिया लेकिन अन्य बल्लेबाज दोहरे अंक में भी पहुंचने में नाकाम रहे।महाराष्ट्र की ओर से चौधरी ने 34 रन पर चार जबकि घोष ने 71 रन पर चार विकेट चटकाए। महाराष्ट्र को इस जीत से छह अंक मिले।
(भाषा के इनपुट के साथ)
You may also like

Railway GK Quiz: रेलवे का कौन-सा जोन है 'किंग'? ग्रुप डी परीक्षा से पहले जान लें इन 20 सवालों के जवाब

ग़ज़ा: इसराइली हवाई हमलों में महिलाओं और बच्चों समेत 33 की मौत, अमेरिका क्या बोला

पेरिस मास्टर्स : फ्रिट्ज ने वुकिक को हराया, नॉरी ने अल्काराज के खिलाफ दर्ज की जीत

क्या आप जानते हैं जैकी श्रॉफ की फिल्म 'मालिक एक' को 15 साल हो गए? जानें इसके बारे में खास बातें!

OIC का भारत विरोधी बयान! कश्मीर को लेकर इस्लामिक देशों के संगठन ने दिया विवादित बयान, ख़ुशी से झूम उठे शाहबाज़