नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में मौसम का अलग ही नजारा देखने को मिल रहा है। कभी चादर उढ़ाने वाली ठंंड तो कभी बिना पंखे के चैन न लगने देने वाली गर्मी। कुछ ऐसे ही मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने आने वाले दो दिनों में हल्की बारिश की संभावना जताई है।
इतना रहेगा दिल्ली का तापमान
मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 27 और 28 अक्टूबर को हल्की बारिश की संभावना है। इसके बाद 29 व 30 अक्टूबर को आंशिक बादल रह सकते हैं। इसकी वजह से तापमान में भी गिरावट आएगी। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रहेगा। वहीं शनिवार को शनिवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.9 डिग्री रहा।
साफ रहेगा आसमान
यह सीजन की सबसे ठंडी सुबह रही। न्यूनतम तापमान पहली बार 16 डिग्री पर पहुंचा है। हवा में नमी का स्तर 38 से 94 प्रतिशत तक रहा। अनुमान के अनुसार रविवार को आसमान साफ रहेगा। शाम के समय आंशिक बादल छा सकते हैं। सुबह के समय धुंध रह सकती है। अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 17 डिग्री रहेगा।
इस बार भी न टल जाए कृत्रिम बारिश
29 से 31 अक्टूबर के बीच कृत्रिम बारिश के पहले ट्रायल को करने की बात दिल्ली सरकार कह चुकी है। इस बीच मौसम एक बार फिर दगा देने को हैं। पूर्वानुमान के अनुसार 29 अक्टूबर को हल्की बारिश होगी। प्रकृतिक बारिश के दौरान कृत्रिम बारिश नहीं करवाई जा सकती। उसके लिए शुष्क मौसम और 40 प्रतिशत प्रकृतिक बादलों की जरूरत होती है। वहीं 29 व 30 अक्टूबर को कम बादल रहेंगे। ऐसे में इस बार भी मामला फंसता दिखाई दे रहा है।

You may also like

असरानी के बिना अधूरी होती थीं राजेश खन्ना की फिल्में, 19 साल रहा साथ, दी जाती थी मिसाल फिर क्यों टूटी दोस्ती?

रूपाली गांगुली से डेविड धवन तक कई हस्तियों ने सतीश शाह को दी अंतिम विदाई

84Km का शानदार माइलेज! TVS का पहला CNG स्कूटर जल्द लॉन्च — 1Km का खर्च सिर्फ 90 पैसे

नालायक को नायक बताना 'नायक' शब्द का अपमान, पोस्टर पर भड़के जीतन राम मांझी; तेजस्वी के CM बनने के सपने पर साधा निशाना

लखनऊ : बंद कार में युवक ने खुद को मारी गोली, हजरतगंज पुलिस कर रही जांच