मूलांक 1
आज मूलांक 1 वालों का दिन अच्छा रहने वाला है। धन के मामले में आपको लाभ कमाने के अवसर मिलेंगे और कहीं से रुका हुआ धन भी अब वापस मिल सकता है। जो गेम्स जुड़ें हैं उन्हें कोई विशेष उपलब्धि या प्रतियोगिता में विजय प्राप्त हो सकती है। परिवार के साथ दिन सुखद रहेगा और परिवार का माहौल शांतिपूर्ण बना रहेगा। वहीं, जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे।
मूलांक 2

आज का दिन मूलांक 2 वालों स्वभाव थोड़ा ज्यादा भावुक रह सकता है। ऐसे में आपको कार्यक्षेत्र या परिवार में कोई भी फैसला अत्यधिक भावुकता में लेने से बचना होगा। सोच-समझकर सही फैसले लेना ही आपके लिए बेहतर रहेगा। आर्थिक मामलों में धन लाभ के योग बन रहे हैं और परिवार के साथ दिन अच्छा व्यतीत होगा। आप जीवनसाथी के साथ भी कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं।
मूलांक 3
आज मूलांक 3 वालों का दिन उत्तम रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में सकारात्मक सोच के साथ कोई भी काम करने से आपको लाभ प्राप्त होगा। वहीं, कुछ नए संपर्क भी बन सकते हैं, जिससे मुनाफा मिलने की संभावना है। व्यापार के मामले में धन लाभ के योग बन रहे हैं। और परिवार में आपके हर फैसले में सभी सदस्य साथ देंगे। जीवनसाथी का भी पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।
मूलांक 4
आज का दिन मूलांक 4 वालों के लिए सामान्य से कम अच्छा रहने वाला है। आपको किसी भी प्रकार की नकारात्मक सोच से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में किस भी प्रकार के विवाद से दूरी बनाकर रखें और अनावश्यक सलाह देने से भी बचें। अन्यथा बात ज्यादा बढ़ सकती है। व्यापार और नौकरी के मामले में समय अनुकूल नहीं रहेगा और आर्थिक मामलों में भी सावधान रहने की जरूरत है।
मूलांक 5
आज मूलांक 5 वालों का दिन मिलाजुला रहेगा। व्यापार के मामले में कामकाज की स्थिति सामान्य बनी रहेगी। लेकिन आपको अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना होगा, क्योंकि पेट से जुड़ी कोई समस्या परेशान कर सकती है। हालांकि, परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। लेकिन जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। ऐसे में वाणी पर संयम रखें।
मूलांक 6
आज का दिन मूलांक 6 वालों के लिए शुभ रहेगा। आप अपने व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए नए मार्ग और योजनाएं बना सकते हैं। इससे आने वाले समय में धन लाभ के शुभ संयोग बनते जाएंगे। वहीं, परिवार के सदस्यों के साथ भी आपका दिन अच्छा व्यतीत होगी और आप कोई मनोरंजन का कार्यक्रम आयोजित कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर रहेंगे और दोनों के बीच तालमेल बना रहेगा।
मूलांक 7

आज मूलांक 7 वालों को कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र और परिवार के बीच आप कुछ अकेलापन महसूस कर सकते हैं। परिवार के साथ दिन सामान्य बीतेगा। वहीं, कार्यस्थल पर आपको अपनी बातें सभी के सामने रखने में मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है। उपाय के तौर पर जीवनसाथी को उनकी पसंद की चीज खिला सकते हैं।
मूलांक 8
आज मूलांक 8 वालों का दिन ज्यादा अनुकूल नहीं रहेगा। धन के मामले में आपको सावधानी बरतनी होगी और कोई भी निवेश सोच-समझकर करना बेहतर होगा। अगर संभव हो तो इन्हें अभी के लिए टाल सकते हैं। परिवार के साथ ज्यादा समय बिताना आपके लिए बेहतर रहेगा। हालांकि, घर में संतान के भविष्य को लेकर थोड़े परेशान रह सकते हैं।
मूलांक 9
आज का दिन मूलांक 9 वालों के लिए अच्छा रहेगा और आपके सोचे हुए सभी कार्य पूरे होंगे। धन आगमन को योग भी बन रहा है और कहीं रुका या फंसा हुआ पैसा आपको वापस मिल सकता है। इसी के चलते आपका मन प्रसन्न रहेगा और परिवार के सदस्यों के साथ अपनी खुशी बाटेंगे। आप जीवनसाथी और परिवार के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान भी बना सकते हैं।
You may also like
प्रकृति का अद्भुत` करिश्मा? एक ऐसा अनोखा पेड़ जिस पर उगता है लड़की के आकार जैसा फल
इतिहास के पन्नों में 09 सितंबर : 1949 में हिन्दी भाषा को मिली राजकीय मान्यता
'मरो या आत्मसमर्पण करो', छत्तीसगढ़ में डेढ़ हजार माओवादियों से मुक्ति के लिए विशेष अभियान शुरू
कपल को आया` कॉल कहा- जय हिंद जय भारतीय सेना… फिर अकाउंट से गायब हो गए 200000
महिला की पिंपल निचोड़ने की गलती से हुई गंभीर स्वास्थ्य समस्या