मैनचेस्टर: इंग्लैंड के शनिवार को यहां चौथे टेस्ट मैच के चौथे दिन पहली पारी में 669 रन बनाकर 311 रन की विशाल बढ़त लेने के बाद भारत ने लंच तक दूसरी पारी में एक रन पर दो विकेट गंवा दिए। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स ने पहले ही ओवर में लगातार गेंदों पर यशस्वी जायसवाल और बी साई सुदर्शन को आउट कर दिया जिससे मेहमान टीम अब 310 रन से पीछे है। वोक्स की खतरनाक गेंदबाजी ने पहले ओवर में ही भारत को बड़े झटके दे दिए।
क्रिस वोक्स ने टीम इंडिया को किया परेशानक्रिस वोक्स ने भारत की दूसरी पारी में पहले ओवर से ही हमला बोल दिया। वोक्स ने भारत को पांच गेंदों में ही मुश्किल में डाल दिया। उन्होंने यशस्वी जायसवाल और साई सुदर्शन को आउट कर दिया। दोनों ही बल्लेबाज स्लिप में कैच दे बैठे। भारत के कप्तान शुभमन गिल LBW होने से बाल-बाल बचे और उन्होंने बाकी बचे दो ओवर शांति से खेले।
वोक्स ने जायसवाल को पैड लाइन पर एक गेंद फेंकी जिससे बचने के चक्कर में जायसवाल अपने बल्ले का मुंह खोल बैठे और एज लगकर गेंद सीधा स्लिप में गई। वहां जो रूट ने एक बार गेंद को टपकाकर फिर से लपक लिया। इसके बाद साई सुदर्शन को आते ही वोक्स ने आउट साइड ऑफ स्टंप एक गेंद फेंकी और उन्होंने गेंद को छोड़ने के चक्कर में अपना बल्ला अड़ा दिया। गेंद एक बार फिर से स्लिप में चली गई।
इंग्लैंड ने ली बड़ी बढ़तइससे पहले कप्तान बेन स्टोक्स के शतक की बदौलत इंग्लैंड ने पहली पारी में 669 रन का विशाल स्कोर बनाया। स्टोक्स (141 रन, 198 गेंद) ने दो साल के सूखे को खत्म करते हुए अपना 14वां टेस्ट शतक जड़ा। जसप्रीत बुमराह ने अपने 48वें टेस्ट में पहली बार एक पारी में 100 या उससे ज्यादा रन दिए। भारत के लिए रविंद्र जडेजा ने चार विकेट लिए।

Chris Woakes! 🔥
— England Cricket (@englandcricket) July 26, 2025
A heart-in-mouth moment for Joe Root who nearly fumbles... but the man of the hour holds on and we have our first!
🇮🇳 0️⃣-1️⃣ pic.twitter.com/Z0EMNiAMSt
वोक्स ने जायसवाल को पैड लाइन पर एक गेंद फेंकी जिससे बचने के चक्कर में जायसवाल अपने बल्ले का मुंह खोल बैठे और एज लगकर गेंद सीधा स्लिप में गई। वहां जो रूट ने एक बार गेंद को टपकाकर फिर से लपक लिया। इसके बाद साई सुदर्शन को आते ही वोक्स ने आउट साइड ऑफ स्टंप एक गेंद फेंकी और उन्होंने गेंद को छोड़ने के चक्कर में अपना बल्ला अड़ा दिया। गेंद एक बार फिर से स्लिप में चली गई।
इंग्लैंड ने ली बड़ी बढ़तइससे पहले कप्तान बेन स्टोक्स के शतक की बदौलत इंग्लैंड ने पहली पारी में 669 रन का विशाल स्कोर बनाया। स्टोक्स (141 रन, 198 गेंद) ने दो साल के सूखे को खत्म करते हुए अपना 14वां टेस्ट शतक जड़ा। जसप्रीत बुमराह ने अपने 48वें टेस्ट में पहली बार एक पारी में 100 या उससे ज्यादा रन दिए। भारत के लिए रविंद्र जडेजा ने चार विकेट लिए।
You may also like
रिलायंस जियो की नई इलेक्ट्रिक बाइक: 400 किमी रेंज और 30,000 रुपये से कम कीमत
बॉलीवुड के वो कपल्स जो ब्रेकअप के बाद एक-दूसरे से नफरत करने लगे
स्वीडन के गांव का विवादास्पद नाम, ग्रामीणों की बढ़ी चिंता
क्या है बायोमेडिकल इंजीनियरिंग, जिसकी फ्री में डिग्री दे रहा जर्मनी? इन 5 यूनिवर्सिटीज में मिलेगा एडमिशन
1 साल के बच्चे ने सांप को चबाकर मार डाला, खुद हुआ बेहोश, जानिए क्या है मामला