Next Story
Newszop

बिहार: 'सरकार' इतनी हड़बड़ी में क्यों? IAS मीणा के रिटायरमेंट के 27 दिन पहले ही CS के तौर पर प्रत्यय अमृत की ताजपोशी

Send Push
पटना: बिहार सरकार में बड़ा बदलाव हुआ है। अमृत लाल मीणा की जगह प्रत्यय अमृत नए मुख्य सचिव होंगे। सरकार ने अमृत लाल मीणा के रिटायर होने से पहले ही यह फैसला ले लिया। प्रत्यय अमृत, जो 1991 बैच के IAS अधिकारी हैं, 1 सितंबर 2025 को पद संभालेंगे। सरकार ने इसकी घोषणा 27 दिन पहले ही कर दी थी। राज्य के मौजूदा मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा 31 अगस्त 2025 को रिटायर हो रहे हैं। उनकी जगह प्रत्यय अमृत को नया मुख्य सचिव बनाया गया है। सरकार ने इस बारे में नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। खास बात यह है कि सरकार ने यह आदेश 27 दिन पहले ही जारी कर दिया।





27 दिन पहले जारी हुआ नोटिफिकेशनसरकार ने नोटिफिकेशन में कहा है, 'श्री प्रत्यय अमृत, भा.प्र.से. (1991), विकास आयुक्त, बिहार (अतिरिक्त प्रभार- अपर मुख्य सचिव, स्वास्थ्य विभाग, बिहार एवं प्रधान सचिव, बिहार), को श्री अमृत लाल मीणा, भा.प्र.से. (1989), मुख्य सचिव, बिहार के दिनांक 31.08.2025 को सेवानिवृत्त होने के फलस्वरूप दिनांक 01.09.2025 से प्रभावी स्थायीकरण कर मुख्य सचिव, बिहार के पद पर पदस्थापित किया जाता है।' प्रत्यय अमृत, जो अभी विकास आयुक्त हैं, अमृत लाल मीणा के रिटायर होने के बाद 1 सितंबर 2025 से मुख्य सचिव बन जाएंगे।





मीणा के ऑफिस में बैठेंगे प्रत्यय अमृतसरकार ने यह भी कहा है, 'दिनांक 01.09.2025 को मुख्य सचिव, बिहार के पद का प्रभार मुख्य रूप से जाने के पूर्व तक श्री प्रत्यय अमृत को मुख्य सचिव कार्यालय में OSD के पद का अतिरिक्त प्रभार दिया जाता है।' यानी 1 सितंबर 2025 से पहले प्रत्यय अमृत मुख्य सचिव कार्यालय में OSD (Officer on Special Duty) के तौर पर काम करेंगे। अमूमन, किसी अधिकारी के रिटायर होने से एक-दो दिन पहले ही नए अधिकारी की नियुक्ति होती है। लेकिन, इस बार नीतीश सरकार ने 27 दिन पहले ही नए मुख्य सचिव की घोषणा कर दी। साथ ही, प्रत्यय अमृत को रिटायरमेंट से पहले ही OSD बना दिया गया है।





सरकार इतनी जल्दी में क्यों है?सवाल उठ रहा है कि सरकार इतनी जल्दी में क्यों है? प्रत्यय अमृत अभी विकास आयुक्त हैं, जो राज्य में दूसरा सबसे बड़ा पद माना जाता है। उनका मुख्य सचिव बनना तय था। लेकिन, सरकार ने अमृत लाल मीणा के रिटायर होने का इंतजार नहीं किया। बताया जा रहा है कि अब प्रत्यय अमृत ही मुख्य सचिव का सारा काम देखेंगे। भले ही कुर्सी पर अमृत लाल मीणा बैठे हों, लेकिन असली पावर प्रत्यय अमृत के हाथ में ही होगी।





कौन हैं आईएएस प्रत्यय अमृतमूल रूप से बिहार के गोपालगंज के रहने वाले प्रत्यय अमृत बिहार कैडर के 1991 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वर्तमान में बिहार के विकास आयुक्त हैं। अपने करियर में, प्रत्यय अमृत ने कई महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए कई सराहनीय कार्य किए हैं। अपने कार्यकाल के दौरान, प्रत्यय अमृत ने कई नई पहल कीं। कटिहार के डीएम के रूप में उन्होंने जिला अस्पताल के लिए सार्वजनिक-निजी-भागीदारी (PPP) मॉडल लागू किया। छपरा में DM के रूप में, उन्होंने सोनपुर पशु मेले में अश्लीलता पर रोक लगाई। सिनेमाघरों में सीसीटीवी कैमरे लगाना अनिवार्य किया। प्रत्यय अमृत नवंबर 2001 से अप्रैल 2006 तक दिल्ली में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर थे। बिहार में काम करने के लिए निर्धारित समय सीमा से छह महीने पहले ही बीच में ही छोड़ दिया। प्रत्यय अमृत को भारत सरकार ने 2011 में लोक प्रशासन में प्रधानमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार के लिए व्यक्तिगत श्रेणी में चुना था।

Loving Newspoint? Download the app now