Next Story
Newszop

पुतिन और जेलेंस्की की मुलाकात संभव... यूक्रेन में सीजफायर पर रूस का बड़ा बयान, बताया किस शर्त पर बनेगी बात

Send Push
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की की मुलाकात हो सकती है। रूस ने इसके संकेत देते हुए कहा है कि यह यूक्रेन और रूस में व्यापक शांति समझौते का आखिरी फेज होगा। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि दोनों नेताओं की बैठक संभव है लेकिन वार्ताकारों की ओर से ठोस आधार तैयार किए बिना यह संभव नहीं हो सकती है। उन्होंने कहा कि पुतिन-जेलेंस्की समिट शांति समझौते के अंतिम चरण के रूप में ही हो सकती है।



यूक्रेन ने इस हफ्ते के शुरू में शांति वार्ता के एक संक्षिप्त दौर के बाद अगस्त के अंत तक दोनों राष्ट्रपतियों के बीच बैठक का प्रस्ताव रखा था। इसके बाद रूस की ओर से यह बयान आया है। रूस की ओर से साफ किया गया है कि पुतिन और जेलेंस्की तभी मिल सकते हैं, जब दोनों देशों में युद्ध रोकने पर फाइनल समझौता हो जाए।



रूस ने कहा- ये आसान नहींदिमित्री पेस्कोव ने अगस्त में बैठक की व्यवहार्यता पर संदेह जताते हुए कहा, 'इतनी जटिल प्रक्रिया को एक महीने में पूरा करना मुमकिन नहीं लगता है। ये 30 दिन हो जाए, इसकी संभावना कम ही है। मॉस्को और कीव अपनी वार्ता स्थितियों में अभी भी एक-दूसरे के बिल्कुल उलट हैं। दोनों को रातोंरात एक साथ लाना असंभव लगता है। इसके लिए बहुत जटिल कूटनीतिक प्रयास की आवश्यकता होगी।'



रूस और यूक्रेन में तुर्की के इस्तांबुल शहर में युद्धविराम पर बातचीत हुई है। वार्ता के तीसरे दौर के बेनतीजा खत्म होने के तुरंत बाद रूस और यूक्रेन ने एक-दूसरे पर ताबड़तोड़ ड्रोन हमले कर दिए। यूक्रेन ने रूस के हमले में तीन लोगों की मौत की बात कही है। दूसरी ओर रूस में यूक्रेन के ड्रोन हमले में दो लोग मारे गए और 11 घायल हो गए। दोनों पक्षों के आक्रामक रवैये से शांति वार्ता में बाधा खड़ी हो रही है।



Video

2022 से चल रही है लड़ाईरूस और यूक्रेन के बीच फरवरी, 2022 से लड़ाई चल रही है। इस लड़ाई में दोनों पक्ष अब तक जानमाल का भारी नुकसान उठा चुके हैं। दोनो पक्षों के बीच बीते महीने तुर्की में बातचीत हुई है। इस दौरान सैनिकों के शवों की अदला बदली पर दोनों पक्ष राजी हुए लेकिन सीजफायर पर बात नहीं बन सकी। अमेरिका राष्ट्रपचि डोनाल्ड ट्रंप की ओर ये भी इस युद्ध को रोकने की कोशिशें नाकाम रही हैं।

Loving Newspoint? Download the app now